दौसा

एक जगह मरम्मत की तो दूसरी जगह टूट गई पाइप लाइन

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Jul 23, 2018
pipe line leak
एक जगह मरम्मत की तो दूसरी जगह टूट गई पाइप लाइन

बांदीकुई. शहर में जलदाय विभाग अधिकांश पाइप लाइन पुरानी एवं जर्जर हो चुकी है। इसके बावजूद विभाग इन पाइप लाइनों को नहीं बदलकर मरम्मत से इतिश्री कर रहा है। इसके चलते प्रतिदिन पानी व्यर्थ बह रहा है। गत दिवस सिनेमा हॉल के समीप लोहे की ओपन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी।


इस पाइप लाइन को रविवार को जलदाय विभाग ने पाती लगाकर मरम्मत कर जैसे ही सप्लाई चालू की तो यह लाइन 15 फीट की दूरी पर ही दूसरी जगह क्षतिग्रस्त हो गई। ये पाइप लाइनें कई जगह अवरुद्ध तक हो रही है। ऐसे में कॉलोनियों के अंतिम छोर पर स्थित मकानों तक पानी तक नहीं पहुंच रहा है।

कई जगह पाइप लाइन नालियों के बीच होकर गुजर रही हैं। ऐसे में लोगों को गंदा पानी पीने को मजबूर होन पड़ रहा है। इधर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता राजेश शर्मा का कहना है कि लीकेज की शिकायत मिलने पर कर्मचारी भेजकर पाइप लाइन को दुरुस्त करा दिया जाता है। क्षतिग्रस्त व पुरानी पाइप लाइनों को बदलने की कार्य योजना बनाई जा रही है।

गोरक्षक समिति की कार्यकारिणी का गठन, नीलोज जिलाध्यक्ष बने


बांदीकुई. केसरिया हिन्दुस्तान निर्माण संघ की बैठक रविवार को हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष योगेशकुमार शर्मा ने गोरक्षक समिति की कार्यकारिणी का गठन कर दौसा जिलाध्यक्ष मक्खन नीलोज व जिला महामंत्री पद पर मनोज टोडवाल को मनोनीत किया। केसरिया हिन्दू सेना प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश जांगिड़, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मीरवाल, विक्रम कसाना, जयपुर जिला प्रभारी प्रतापसिंह तंवर, रामनारायण सैनी, दलबीरसिंह एवं जिलाध्यक्ष महेन्द्र चौधरी ने संगठन की ओर से संचालित गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रामनारायण बैरवा ने आपसी सौहार्द को बढ़ावा दिए जाने पर बल दिया। (ए.सं.)

कार्यकर्ता प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित


दौसा. अखिल भारतीय बैरवा विकास संघ के जिलाध्यक्ष आर.के. वर्मा की अध्यक्षता में रविवार को एक निजी मैरिज होम में कार्यकर्ता प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजप्रकाश गोठवाल, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष प्रभुदयाल कांकरवाल, प्रदेशाध्यक्ष भगवान वर्मा, आरटीओ जगदीश बैरवा, भामाशाह जगमोहन भाटिया, मुंशीलाल कुण्डारा दिल्ली रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के सफल आयोजन पर स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। मंच का संचालन हेमराज बैरवा ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में रामकरण चावण्ड, आकाश मेहरा, वेदराज भटेरी, महामंत्री गौतम डोरिया, भागचन्द निकटपुरी आदि मौजूद थे।

Published on:
23 Jul 2018 08:33 am