नई दिल्ली

दौसा में नौ अप्रेल को ब्रह्म सहायता शिविर एवं महिला-बेटी सम्मान समारोह आयोजित

ह्म गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण महासभा की कार्यशाला प्रदेशाध्यक्ष गंगालहरी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

less than 1 minute read
Organized Brahma Sahitya Camp and Daughter of Daughter at Dausa on April 9
Organized Brahma Sahitya Camp and Daughter of Daughter at Dausa on April 9

दौसा. ब्रह्म गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण महासभा की कार्यशाला प्रदेशाध्यक्ष गंगालहरी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें नौ अप्रेल को दौसा में ब्रह्म सहायता शिविर एवं महिला-बेटी सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय किया गया। शिविर में जिले के ब्राह्मण समाज के लोगों के स्वास्थ्य की जांच व परामर्श विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम का संयोजक विनोदकुमार शर्मा को बनाया गया।

कार्यशाला में सदस्यों ने परशुराम जयंती पर अवकाश व दौसा में लालसोट रोड पर गुप्तेश्वर दरवाजे के पास सर्किल को परशुराम सर्किल घोषित कराने के लिए राज्य सरकार से मांग करने का निर्णय किया। कार्यशाला में प्रेमकुमार हरितवाल, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, प्रवक्ता शीतल चौबे आदि मौजूद थे।

Published on:
28 Mar 2017 11:33 am