गांव की सीमाओं पर लगाए बोर्ड पर अंकित है नो एंट्री फोर वीसीआर नो एंट्री फोर एमएलए
मानपुर(दौसा). कालवान गांव में गुरुवार को ग्रामीणों ने गांव की सीमाओं पर बोर्ड लगाकर नो एंट्री फोर वीसीआर, नो एंट्री फोर एमएलए लिखकर जनता कफ्र्यू लगा दिया है। बोर्ड पर ग्राम पंचायत कालवान नो एंट्री फोर वीसीआर, नो एंट्री फोर एमएलए आम जनता ग्राम पंचायत कालवान लिखा हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत कालवान में अवैध क्रेशरोंं के खिलाफ पिछले एक पखवाड़ा तक धरना प्रदर्शन कर मोर्चा खोला हुआ था, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध क्रेशर मालिकों सेे सांठगांठ कर सरपंच मीरा मीणा के भाई प्रकाश मीणा को गिरफ्तार करवा दिया गया।
इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। अवैध खनन व सरपंच के भाई की गिरफ्तारी के मामले को लेकर ही ग्रामीणों ने गांव की सीमाओं पर नो एंट्री फोर वीसीआर, नो एंट्री फोर एमएलए के बोर्ड लगाकर जनता कफ्र्यूू लगा दिया है। ग्राम पंचायत कालवान में जनताा कफ्र्यू के दौरान बिजली निगम द्वारा मनमानी तरीके से वीसीआर भरने को लेकर प्रतिबंध रहेगा। वहीं पंचायत क्षेत्र में विधायक का भी प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा।
सख्त करेंगे कार्रवाई
इधर, थाना प्रभारी राजकुमार मीणा ने बताया कि कालवान पंचायत की सीमाओं पर अगर किसी प्रकार की बाहर के लोगों को गांव में आने जाने में परेशानी होती है और शिकायत मिलती है, तो हाथ में कानून लेने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।