दौसा

पंचायत चुनाव: आज थम जाएगा पहले चरण का प्रचार

Panchayat elections: campaigning for the first phase will end today- महुवा, सिकराय व बैजूपाड़ा पंचायत समितियों में चुनाव 26 को

2 min read
Aug 23, 2021
पंचायत चुनाव: आज थम जाएगा पहले चरण का प्रचार

दौसा. जिले में पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य पदों के लिए प्रथम चरण में 26 अगस्त को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इधर, निर्वाचन विभाग चुनावी कार्य को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। जिले में पहले चरण में महुवा, बैजूपाड़ा व सिकराय पंचायत समितियों में चुनाव होंगे।

Panchayat elections: campaigning for the first phase will end today


इधर, राजकीय पीजी कॉलेज से मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देकर बूथों के लिए रवाना करने की तैयारियां शुरू हो गई है। सोमवार को कॉलेज मैदान में शामियाना लगा दिया गया। ईवीएम को सील किया गया। स्ट्रांग रूम से मतदान दल को ईवीएम सौंपने के लिए प्लेटफॉर्म तैयार किया गया। गौरतलब है कि इस बार प्रशिक्षण कार्य मॉडल स्कूल में किया गया तो भंडार प्रकोष्ठ द्वारा बैग तैयार आनंद शर्मा स्कूल में किए। अब मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण व रवानगी पीजी कॉलेज से होगी।

Panchayat elections: campaigning for the first phase will end today

उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरके मीना ने बताया कि पहले चरण के लिए होने वाले मतदान का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम पांच बजे थम जाएगा। 25 अगस्त को दौसा जिला मुख्यालय से प्रशिक्षण के बाद मतदान दल रवाना हो जाएंगे। (निसं)

Panchayat elections: campaigning for the first phase will end today

71 वार्डों में होगा मतदान
पंचायत समिति के पहले चरण में तीनों पंचायत समितियों के 71 वार्डों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदाता पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य पद के लिए अलग-अलग ईवीएम में दो मत डालेंगे। महुवा में && पंचायत समिति सदस्य, बैजूपाड़ा में 17 व सिकराय में 21 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें महुवा की 42 , बैजूपाड़ा की 21 व सिकराय की 27 ग्राम पंचायतों के & लाख 17 हजार 28& मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

प्रत्याशियों ने लगाया जोर
मतदान के लिए दो दिन ही शेष रहने पर अब प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों ने चुनाव प्रचार में अपनी जान झोंक रखी है। चुनावी रण में फतह पाने के लिए एक-एक मतदाता तक पहुंचा जा रहा है। दूर-दराज रहने वाले मतदाताओं को भी फोन कर बुला रहे हैं। गांवों में चाय की थड़ी से लेकर चौपालों तक हर जुबां पर इन दिनों चुनावी चर्चा ही है। कौन भारी पड़ रहा है और कौन पिछड़ रहा है, इस तरह की चुनावी बातें ही चर्चा का विषय बनी हुई है। (कासं./निसं)

Panchayat elections: campaigning for the first phase will end today

Published on:
23 Aug 2021 07:21 pm
Also Read
View All