दौसा

देश के निर्माण में निभाएं भागीदारी

छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित
2 min read
Jan 20, 2019
Participation in the creation of the country
देश के निर्माण में निभाएं भागीदारी

बांदीकुई. राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक गजराज खटाना ने कहा कि शिक्षा से मनुष्य का सर्वांगीण विकास संभव हेै। छात्र देश के निर्माण में सहभागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि कॉलेज में व्याप्त समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। कॉलेज में रिक्त पदों को शीघ्र भरवाने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रमुख गीता खटाना ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्याम भण्डारी ने कॉलेज में राजेश पायलट के साथ डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भी लगाए जाने की बात कही। समाज सेवी कैलाश सैनी ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित होना आवश्यक है। कॉलेज प्राचार्य अशोक सांभरिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कॉलेज में व्याप्त समस्याओं के प्रति ध्यान आकर्षित कराया। विधायक व जिला प्रमुख ने फीता काटकर छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रसंघ अध्यक्ष सुनीताबाई गुर्जर ने कॉलेज में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया। कांगे्रस जिला उपाध्यक्ष पूरणमल शर्मा, नगर अध्यक्ष अशोक काठ, ब्लॉक अध्यक्ष तेज सिंह सिहर्रा,जयसिंह बैरवा, आईटी सैल जिला संयोजक नरेन्द्र बैंसला, अमरसिंह महाना, विश्राम प्रजापत,नादानसिंह मीना, राकेश डोई,छात्र संघ उपाध्यक्ष सुजीत कुमार बैरवा, बलराम मीणा एवं सयुक्त सचिव सोहनलाल सैनी भी मौजूद थे। मंच संचालन प्रोफेसर सुनीता विजय ने किया।(नि.सं.)

पीएचसी भवन का शिलान्यास
नांगल राजावतान. छारेडा में विधायक मुरारीलाल मीना ने पीएचसी भवन का शिलान्यास किया। विधायक ने पीएचसी तक सड़क व पपलाज तक डबल लेन सड़क बनाने का आश्वासन दिया। अभयपुरा, सवाईपुरा, मोहनपुरा, चूडियावास, जैतपुरा, ढाकावास आदि गांवों में जनसमस्याएं सुनी। इस मौके पर कालूराम ठेकेदार, डॉ. हेमन्त स्वामी, नगर अध्यक्ष अवधेश शर्मा, रामकिशन अभयपुरा, सीएमएचओ ओपी बैरवा, प्रधान डीसी बैरवा, महेन्द्र गांगड्या, ब्लॉक सीएमएचओ महेश वर्मा, भौंरीलाल मीना आदि मौजूद थे।

चुनाव कराने का निर्णय
दौसा. दौसा जिला सरस दुग्ध विक्रेता संघ की बैठक प्रदेश महामंत्री घासीलाल मीना की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी गठन 27 जनवरी को करने का निर्णय किया गया। इस मौके पर कमलेश शर्मा, राजेन्द्र कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

छात्रवृत्ति योजना लागू करने पर चर्चा
दौसा. अखिल भारतीय बैरवा महासभा (पंजीकृत) जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष बाबूलाल बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें जिला कार्यकारिणी में प्रत्येक तहसील से तीन-तीन नामों को शामिल करने का निर्णय किया गया। बीपीएल परिवार के प्रतिभावान छात्रों को छात्रवृत्ति योजना लागू करने पर विचार विमर्श सहित बैरवा महासभा की बैठक 24 फरवरी को जिला मुख्यालय पर आयोजित करने का निर्णय किया गया। बैठक में जिला महामंत्री धन्नालाल बैरवा, कोषाध्यक्ष कान्हाराम बैरवा, दौसा तहसील अध्यक्ष विश्राम बैरवा, महामंत्री सत्यप्रकाश आदि थे।

Published on:
20 Jan 2019 11:31 am