दौसा

दौसा में ट्रेन से बैग चुराकर भागा बदमाश…यात्री ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर दबोचा

यात्री ने आनन-फानन में ट्रेन से कूदकर बदमाशों का पीछा किया और बदमाश को पकड़कर अपने बैग वापस लिए। थाने में बदमाश के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Dec 2024, 4:17 PM IST
passenger chased and caught miscreant who ran away after stealing a bag from train

बांदीकुई। सवारी गाड़ियों में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में ऐसा ही वाकया सामने आया। अछनेरा से दौसा की ओर यात्रा कर रहे आगरा निवासी यात्री का बैग लेकर एक बदमाश ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। इस पर यात्री सौरभ कौशिक ने आनन-फानन में ट्रेन से कूदकर बदमाशों का पीछा किया और पीडब्ल्यूडी तिराहे पर बदमाश को पकड़कर अपने बैग देने की बात कही।

बीच बाजार हुई हाथापाई, पुलिस के किया सुपुर्द

बदमाश आनाकानी करने लगा और यात्री व बदमाश के बीच जमकर हाथापाई हो गई। यात्री सौरभ कौशिक ने बताया कि उन्होंने दो लोगों को ट्रेन से बैग लेकर कूदते देखा था और पीछा कर पीडब्ल्यूडी तिराहे पर दबोच लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया और यात्री को उसका बैग सुपुर्द किया। यात्री ने थाने में बदमाश के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

Updated on:
25 Dec 2024, 4:17 PM IST
Published on: