दौसा

मरीजों को भटकने से मिलेगी मुक्ति-मुरारी

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का शिलान्यास
2 min read
Jan 21, 2019
patients-will-get-rid-of-mukti-murari
मरीजों को भटकने से मिलेगी मुक्ति-मुरारी

सैंथल. कस्बे में रविवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का शिलान्यास विधायक मुरारीलाल मीणा ने किया। समारोह में विधायक ने कहा कि अब मरीजों को दौसा व जयपुर में जाकर इलाज के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। भवन बनने के बाद यहां पर हर प्रकार की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस सरकार में जनता किसी भी प्रकार की समस्या से परेशान नहीं होगी। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि अस्पताल में चिकत्सक समय पर नहीं आते हैं। इस पर विधायक ने सीएमएचओ ओपी बैरवा व चिकित्सकों को फ टकार लगाकर कारवाई की हिदायत दी।
ग्रामीणों ने कहा कि उपतहसील में नायब तहसीलदार व बिजली निगम में एईएन लगाने की मांग की। ग्रामीणो ने थाने में कार्यरत भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग भी की।विधायक ने बापी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी भवन का शिलान्यास किया। प्रधान डीसी बैरवा, सरपंच बिसना सैनी, घनश्याम शर्मा, सीताराम गुप्ता, प्रभुसिंह गुर्जर, अशोक मामोडिय़ा, संतोष जसोरिया, हनुमानसिंह खटाणा, गिर्राज चनेजा, रघुवीर भेडी, हरकेश मीणा ठेकेदार, पीएन मीणा, पीडी मीणा, गिर्राज चौकीदार, विजय गुर्जर, राकेश चौधरी, हरि सोती, बृजसुन्दर शर्मा सहित दर्जनो लोग मौजूद थे।
आर्थिक आरक्षण देने की मांग
केन्द्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण वर्ग के लोगों को शिक्षा व रोजगार में दिए गए 10 प्रतिशत आरक्षण को राजस्थान सरकार द्वारा लागू करने की मांग को लेकर कस्बे के नवयुवक मण्डल की ओर से विधायक को ज्ञापन दिया गया। ज्ञज्ञपन देने में नवयुवक मण्डल के अंशुल अग्रवाल, अंकित कट्टा आदि शामिल थे।

बिजली कटौती से गहराया पेयजल संकट
लालसोट. शिवसिंहपुरा ग्राम पंचायत के वार्ड 11 में बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण रमेश बूड़ला समेत कई जनों ने बताया कि जयपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा क्षेत्र मेंं पानी की आपूर्ति के लिए भी बिजली की आपूर्ति नहीं की जाती है।ग्रामीणों ने बताया कि कुएं व ट्यूबवैल पर बिजली के वैकिल्पक प्रबंध करते हुए पेयजल की आपूर्ति करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल संकट के स्थायी निदान करने के लिए प्रबंध किए जाएं। (नि.प्र)

जॉब कार्ड वितरित
महेश्वराकलां. ग्राम पंचायत काली पहाडी के अटल सेवा केन्द पर श्निवार को मनरेगा के तहत काम मांगो शिविर अभियान चलाया गया। कनिष्ठ लिपिक सुरेशचन्द बैरवा ने बताया कि शिविर अभियान में प्रपत्र 6 भरवाए गए एवं जॉब कार्ड वितरित किए गए। इस मौके पर पीओ गिर्राज यादव, सरपंच लालीदेवी मीना पंचायत सहायक दिनेश मीना, रमेश गुणवता, हरिसिंह, दुर्गाप्रसाद, विनोद, लल्लू, मुकेश मीना, मेट सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Published on:
21 Jan 2019 11:13 am