दौसा

पत्रिका साक्षात्कार: जनता का आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं का परिश्रम का फल- जसकौर

विकास को दी जाएगी गति
2 min read
May 24, 2019
jaskaur meena
पत्रिका साक्षात्कार: जनता का आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं का परिश्रम का फल- जसकौर

1. दौसा सीट पर चुनाव जीतने के पीछे क्या कारण मानती हैं?


जसकौर: दौसा मेरे लिए नया नहीं था। यहां की बेटी होने के कारण हमेशा जुड़ाव रहा है। शिक्षक व अधिकारी के रूप में नौकरी भी की। यहां के कार्यकर्ताओं व संगठन से भली-भांति परिचित थी। पार्टी ने दौसा से टिकट देकर बड़ा मौका दिया। जनता ने उन्हें दिल से आशीर्वाद दिया। बड़े नेताओं से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने स्वयं को प्रत्याशी मानते हुए मेहनत की है। उसी का परिणाम है कि आज भाजपा को जीत मिली है। इससे केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत होंगे।


2. क्या आपसे यह उम्मीद की जा सकती है कि अगले पांच साल में क्षेत्र की जरूरतों को पूर करेंगी?


जसकौर: विकास व नए भारत का निर्माण ही भाजपा का एजेंडा है। इसी के अनुरूप काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को मजबूत किया है। देश को प्रगति के पथ पर अग्रणी किया है। इसी तरह दौसा लोकसभा क्षेत्र में समान रूप से काम किया जाएगा। आमजन व प्रबुद्ध लोगों से राय लेकर विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। क्षेत्र की हर जरूरत को पूरा करने का भरसक प्रयास होगा।


3. दौसा के विकास के लिए आप क्या महत्वपूर्ण मुद्दे मानती हैं?


जसकौर: दौसा लोकसभा क्षेत्र में पानी की समस्या बड़ा मुद्दा है। इसके अलावा दौसा-गंगापुर रेल लाइन के काम को पूरा कराना जरूरी है। पानी के लिए पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को शुरू कराना लक्ष्य रहेगा। किसानों को खेती में नईतकनीक का इस्तेमाल बताया जाएगा। क्षेत्र में केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर थू्र गुजरने वाली ट्रेनों के ठहराव व नई ट्रेनों को शुरू कराने के प्रयास भी किए जाएंगे।


4.विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब दौसा में भाजपा की जीत को आप क्या मानती हैं, क्या गुटबाजी खत्म हो गई है?


जसकौर: पूरे संगठन ने विधानसभा चुनाव के दौरान रही कमजोरियों को दूर कर एकजुटता से मेहनत की। सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया है। पार्टीमें कोईगुटबाजी नहीं है। अब दो माह के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंचेगी। जहां भी भाजपा कमजोर होगी, वहां भी कमल खिलाया जाएगा। दौसा में पार्टी को और मजबूत करने की पूरी कोशिश होगी। छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी महत्व मिलेगा।

Published on:
24 May 2019 08:31 am