दौसा

ग्रामीणों को पट्टे वितरित, पेंशन की स्वीकृति

प्रशासन गांव के संग अभियान

less than 1 minute read
Nov 27, 2021
भांडारेज. शिविर में ग्रामीणों को पट्टा वितरित करते अतिथि।

लालसोट. चांदसेन ग्राम पंचायत पर प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत शिविर में 30 ग्रामीणों को पट्टे देकर विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया गया। प्रधान नाथूलाल मीना एवं एसडीएम सरिता मलहोत्रा ने ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने। विकास अधिकारी दिवाकर मीना ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों को जन आधार कार्ड, पेंशन स्वीकृति, विकलांग प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड भी जारी किए गए।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगदीश राड़ा, सरपंच सरपंच कौशल्या देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सीताराम बैरवा, तहसीलदार मदनलाल मीना, नायब तहसीलदार हुकमचंद मीना, सहायक विकास अधिकारी लटूर मीना, पटवारी संघ जिलाध्यक्ष सीताराम मीना, ग्राम विकास अधिकारी मनोज बैरवा आदि मौजूद रहे। इसी तरह रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति क्षेत्र की जीतपुर ग्राम पंचायत पर शिविर में 117 ग्रामीणों को आवासीय पट्टे दिए गए। 25 लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति जारी की गई। शिविर में प्रधान डॉ. कौशल्या मीना, एसडीएम मिथलेश मीना व विकास अधिकारी प्रियंका मीना ने ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने।

भांडारेज. उप तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत शिविर में 211 लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए गए। प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ व जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने विभिन्न विभागों के काउंटर पर जाकर विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों से भी मौके पर दी जा रही सहायता के बारे में पूछताछ की। शिविर में श्रम विभाग के तहत श्रम डायरिया, 21 लोगों की मौके पर ही पेंशन प्रकरणों का निस्तारण सहित जॉब कार्ड वितीित किए गए। उपखंड अधिकारी संजय गोरा ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के तहत मौके पर ही लाभ दिए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्राम विकास अधिकारी मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर प्राप्त आवेदन पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सरपंच रामप्रसाद बैरवा, जिला परिषद सदस्य कल्याणसहाय बैरवा, पंचायत समिति सदस्य मायादेवी बैरवा आदि उपस्थित थे।

Published on:
27 Nov 2021 02:24 pm
Also Read
View All