दौसा

कोरोना जांच का प्रमाण पत्र दिखाने पर ही मिलेगी दुकान खोलने की अनुमति

Permission to open shop will be given certificate of Corona Test: जिले में चिकित्सा व न्यायिक विभाग के एक-एक कर्मचारी के अलावा कुल पांच नए केस सामने आए

2 min read
Aug 21, 2020
कोरोना जांच का प्रमाण पत्र दिखाने पर ही मिलेगी दुकान खोलने की अनुमति

बांदीकुई. शहर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद लागू जीरो मोबिलिटी से शहर में शुक्रवार को भी बाजार बंद रहने से सन्नाटा पसारा रहा। वहीं शहर में पुलिस थाने के पीछे एक जना कोरोना संक्रमित मिलने के बाद चिकित्सा टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा ट्रैवलिंग हिस्ट्री तैयार की। गौरतलब है कि शहर में कोरोना का ग्राफ बढऩे पर पूर्णयता जीरो मोबिलिटी लागू कर दी गई थी। शहर में दुकानें बंद रहने से लोगों को सब्जी सहित आवश्यक साम्रगी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

Permission to open shop will be given certificate of Corona Test


वहीं शुक्रवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इसमें उपखंड अधिकारी पिंकी मीनाा ने कहा कि सभी व्यापारी अपनी कोरोना की जांच कराना सुनिश्चित करें। प्रत्येक दुकानदार को कोरोना जांच का प्रमाण पत्र दिखाने पर ही दुकान खोलने की अनुमति दी जाऐगी। निरीक्षण के दौरान जिस व्यापारी का कोरोना प्रमाण पत्र नहीं मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


नगर पालिका ईओ डॉ. बनवारीलाल मीना ने कहा कि 22 अगस्त को स्ट्रीट वेंडर, फल, सब्जी विक्रेता, 23 को समस्त हलवाई, मिठाई विक्रेता, किराना स्टोर संचालक एवं 24 को अन्य सभी दुकानदार परशुराम जनापयोगी भवन में बनाए गए कोरोना जांच केन्द्र पर दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक अपनी जांच कराएं। व्यापारी अपना आधार कार्ड लेकर आएंगे। इस मौके पर तहसीलदार ओमप्रकाश गुर्जर, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर पी मीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। (प.सं)


न्यायिक व चिकित्सा कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से मचा हडक़म्प


दौसा. न्यायिक विभाग की एक महिला कार्मिक व चिकित्सा विभाग के रेपिड रेस्पोंस टीम के के कोरोना पॉजिटिव मिलने से दोनों विभागों में हडक़म्प मच गया। न्यायालय में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य स्थगित रखा। वहीं लोगों का आना-जाना भी नहीं के बराबर रहा। मुख्य द्वार ही जांच कर आवश्यक कार्य होने पर प्रवेश दिया गया। जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष अवधेश कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय परिसर दौसा में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण व संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार को न्यायिक कार्य स्थगित रखा गया। वहीं चिकित्सा विभाग की आरआरटी के कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने से अन्य कार्मिकों में खौफ पैदा हो गया।


वहीं जिले में चिकित्सा व न्यायिक विभाग के एक-एक कर्मचारी के अलावा कुल पांच नए केस सामने आए हैं। इनमें मंडावर, खोहरा मुल्ला व बांदीकुई का एक-एक संक्रमित शामिल है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 455 हो गई है तथा 380 मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब तक 23 हजार 57 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। इनमें से 333 की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं टीमों ने अब तक 51 हजार 494 लोगों की स्क्रीनिंग करवा ली है। 50 हजार 143 लोगों की 14 दिन की आइसोलेशन अवधि पूरी हो चुकी है तो 1351 लोग होम आइसोलेशन पर चल रहे हैं। इसी प्रकार चिकित्सा विभाग की 289 टीमों ने 2150 घरों के 15 हजार 243 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे किया है।


इधर, दौसा अस्पताल के कोविड वार्ड प्रभारी डॉ. आरडी मीना ने बताया कि शुक्रवार को 1 मरीज भर्ती किया गया। अब कोविड वार्ड में 22 मरीज भर्ती हैं तथा 10 मरीज महुवा में हैं। 16 मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है।

Permission to open shop will be given certificate of Corona Test

Published on:
21 Aug 2020 07:33 pm
Also Read
View All