दौसा

BIG NEWS : कूच के दौरान पटरियों पर जमा हुए किरोड़ी समर्थक व पुलिसकर्मी भिड़े, किरोड़ी मीणा को लिया हिरासत में

कूच के दौरान पटरियों पर जमा हुए किरोड़ी समर्थक व पुलिसकर्मी भिड़े, किरोड़ी मीणा को लिया हिरासत में
less than 1 minute read
May 14, 2019
KIRODI
KIRODI

दौसा।

थानागाजी में महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले ( Alwar Thanagazi Rape Case ) में बड़ी खबर है। पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दौसा से जयपुर के लिए राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ( Kirodi Lal Meena ) अपने समर्थकों के साथ कूच कर रहे हैं। ऐसे में बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दौसा में किरोडी मीणा व उनके समर्थकों ने रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया है। इस दौरान पुलिस व किरोड़ी मीणा समर्थक के आपस में झड़प की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और समथर्क आपस में भिड़ गए हैं ।

दौसा में किरोड़ी लाल मीणा समर्थकों के साथ ट्रैक पर पर जमा हो गए हैं। किरोड़ी ने जयपुर कूच का एलान बड़ी संख्या किया था। इस दौरान वहां पुलिस भारी पुलिस जाब्ता भी तैनात है। साथ ही खबर है कि पुलिस ने किरोड़ी समर्थकों को लाठीचार्ज कर खदेड़ना शुरू कर दिया है और पुलिस पर जवाब में पथराव हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार किरोड़ी लाल मीणा को भी हिरासत में ले लिया गया है।

बता दें कि अलवर के थानागाजी में महिला से सामूहिक बलात्कार के मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा मंगलवार दोपहर अपने समर्थकों के साथ दौसा से जयपुर के लिए कूच कर रहे हैं। किरोड़ी ने कूच से पहले एक सभा का आयोजन भी किया व कुछ मांगे रखी।

मुख्य मांग यह है कि मुख्यमंत्री को बर्खास्त किया जाए, दोषी पुलिसकर्मियों पर आइपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए, मामले की सीबीआइ जांच हो और पीड़िता को 50 लाख की आर्थिक सहायता मिले।

Published on:
14 May 2019 05:44 pm