दौसा

हाइवे पर पुलिस की बत्ती लगी गाड़ी पकड़ी

युवक को हिरासत में लिया

2 min read
Jul 23, 2020
खेड़ला. जयपुर-आगरा राजमार्ग पर पुलिस की बत्ती लगी कार सहित युवक को पकड़ता पुलिस का जवान।  , खेड़ला. जयपुर-आगरा राजमार्ग पर पुलिस की बत्ती लगी कार सहित युवक को पकड़ता पुलिस का जवान।  , खेड़ला. जयपुर-आगरा राजमार्ग पर पुलिस की बत्ती लगी कार सहित युवक को पकड़ता पुलिस का जवान।  , खेड़ला. जयपुर-आगरा राजमार्ग पर पुलिस की बत्ती लगी कार सहित युवक को पकड़ता पुलिस का जवान।  , खेड़ला. जयपुर-आगरा राजमार्ग पर पुलिस की बत्ती लगी कार सहित युवक को पकड़ता पुलिस का जवान।  , खेड़ला. जयपुर-आगरा राजमार्ग पर पुलिस की बत्ती लगी कार सहित युवक को पकड़ता पुलिस का जवान।  , खेड़ला. जयपुर-आगरा राजमार्ग पर पुलिस की बत्ती लगी कार सहित युवक को पकड़ता पुलिस का जवान।  

खेड़ला. जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाटोली के समीप पुलिस की बत्ती लगी कार को पकडकऱ पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। हाइवे पर गश्त के दौरान बालाहेड़ी चौकी के जवान महेश फागना को बत्ती लगी कार आती नजर आई। रोककर चालक से पूछताछ की तो पहले उसने कार डीआईजी जेल किशनसहाय मीणा की होना बताया, लेकिन गहन पूछताछ के बाद यह का किसी भी पुलिस अधिकारी के लगी होना नहीं पाया। इस पर पुलिस ने अमन पुत्र कमलेश मीणा निवासी साकरवाड़ा टोडाभीम को हिरासत में लेकर बत्ती लगी कार को जब्त करने की कार्रवाई की।

फिलहाल महुवा पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम को सामान्य मानते हुए युवक को शांति भंग में ही गिरफ्तारी दिखाकर कार को जब्त किया है। इधर, महुवा पुलिस उपाधीक्षक शंकरलाल मीणा ने बताया कि हाइवे पर बत्ती लगी कार को जब्त कर लिया। यह कार पहले किसी अधिकारी के लग रही थी। जहां से यह युवक इसको खरीदकर लाया है, लेकिन इसने बत्ती नहीं हटाई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गौरतलब है कि हाइवे पर पुलिस की बत्ती लगी कारों में सवार लोगों द्वारा अवैध वसूली करने के मामले भी सामने आए हैं।


चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक गिरफ्ता
मण्डावर. थाना इलाके के थोबड़ी चौराहे पर एक जने को चोरी के वाहन के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाधिकारी लालसिंह राजपूत ने बताया कि बुधवार को चौराहे पर वाहनों की चेकिंग करते समय गढ़ हिम्मत सिंह से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर मण्डावर की तरफ आ रहा था। चेकिंग को देखकर वह मोटरसाइकिल को वापस घुमा कर भगाने लगा। पुलिस ने पीछा कर वाहन चालक को पकडकऱ नाम पूछा तो उसने अपना नाम बुद्धिलाल पुत्र बाबूलाल मीणा निवासी कठहेड़ा थाना खेड़ली गंज जिला अलवर होना बताया। वह मोटरसाइकिल के बारे में संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका।


दुर्घटना में बाइक सवार घायल
पुलिस ने 108 एंबुलेंस की से घायल को पहुंचाया जिला अस्पताल
मानपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर गुरुवार को रायपुरा के समीप दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मानपुर थाने के जवान सिंह ने बताया कि बाइक सवार पिंटू सैनी निवासी लीखली सिकंदरा की ओर से आ रहा था। रायपुरा के समीप अचानक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल में पहुंचाकर भर्ती कराया।

Published on:
23 Jul 2020 10:01 pm
Also Read
View All