दौसा

रेलगाड़ी की छत पर बैठे छात्र, नाराज गार्ड ने ट्रेन रवाना करने से किया इंकार, जवानों ने बलपूर्वक उतारा नीचे

Rajasthan Police Constable exam 2018- https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2018, 2:56 PM IST
Police constable exam 2018: RPF forcefully dragged down candidates
Police constable exam 2018: RPF forcefully dragged down candidates

दौसा। बाँदीकुई से जयपुर की ओर जा रही आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस की छत पर परीक्षार्थियों के बैठने से नाराज होकर गार्ड ने ट्रेन को रवाना करने से इंकार कर दिया। इससे करीब एक घंटे ट्रेन जंक्शन पर खडी़ रही। इससे यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पडा़। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को बुला कर गाडी़ की छत से सभी परिक्षार्थियों को उतारा गया। इसके बाद ही ट्रेन को रवाना किया जा सका।

सुरक्षा के मद्देनजर उतारा ट्रेन से
दरअसल राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2018 का आयोजन किया गया। इसके चलते लाखों परीक्षार्थी प्रदेश में थे। परीक्षार्थी परीक्षा के आयोजन के बाद ट्रेनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। कई परीक्षार्थी आरक्षण के अभाव में ट्रेनों की छतों पर ही चढ़ गए। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन गार्ड ने नाराजगी जताई और ट्रेन रवाना करने से इंकार कर दिया। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने बलपूर्वक इन परीक्षार्थियों को नीचे उतारा। सारी व्यवस्थाएं जांचने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।


आपको बताते चलें कि अक्सर देश में परीक्षाओं के दौरान ऐसे नजारे देखे जाते हैं। इसके अलावा धार्मिक आयोजनों में भी लोग जान हथेली पर रख यूं सफर करते हैं। राजस्थान में इस तरह का मामला सामने आने के बाद रेल गार्ड का छात्रों को ट्रेन से उतरवा कर रवाना होना, सुरक्षा की ओर बढ़ाया गया एक बेहतर कदम माना जा सकता है।

ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत

अजमेर जिले के खरवा पीपलाज के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पीपलाज निवासी डूंगर सिंह (27) पुत्र लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है। घटना स्थल के निकट ही खेल रहे बच्चों ने घटना की जानकारी गांव में दी। सूचना पर रेलवे अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुँची। मौका पर्चा के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए ब्यावर पहुँचाया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे पोरबन्दर ट्रेन से हुई।

Published on: