
सिकंदरा. उपखण्ड के लांका गांव की गडोर्या ढाणी के आसपास के 3 किलोमीटर इलाकें में जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा में अनावश्यक घूमने वाले लोगो के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाई। पुलिस द्वारा लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। मंगलवार को गढ़ गांव में पुलिस नाकाबंदी पाइंट पर अनावश्यक घूमने वाले दुपहिया वाहन चालको को पुलिस नेरुकवाकर सख्ती अपनाते हुए मुर्गा बनाया। सिकंदरा थाना पुलिस द्वारा कफ्र्यू इलाके में पुलिस वाहन से गश्त करके गांवों मेें अनाउंसमेंट करते हुए लोगो को घरों मे रहने की अपील की गई। पुलिस के द्वारा गढ़, गुमानपुरा, लांका, बहरावण्डा बाजार, बहरावण्डा बालाजी तलाव, राणोली पुलिस चौकी, मोरोली तिराहे पर पुलिस नाकाबंदी पाइंट बनाए गए है। बाहरी लोगो को कफ्र्यू इलाके में प्रवेश नही दिया जा रहा है। कफ्र्यू इलाके वाले गांवों में बाजार व दुकाने बंद रहने से बाजार में सन्नटा पसरा रहता है।
लवाण तिराहे पर बढ़ाई सुरक्षा
लवाण. कस्बे में अब पुलिस सतर्क होती नजर आ रही है। पहले कस्बे की सीमाओं को सील कर अब कस्बे में स्थित चौराहे-तिराहे पर वाहन चालकों व पैदल जाने वाले को बड़ी मुश्किल से अन्दर कस्बे में जाने दे रही है।
डूयूटी ऑफिसर सुमेर व राजेश ने बताया कि कस्बे में अब तिराहे पर ही शक्ति से पूछताछ करने के बाद ही ग्रामीणों को अन्दर प्रेवश दिया जा रहा है। बाहर से आने वालों पर शक्ति बढ़ा दी गई है। बाइकों पर दो जने मिलने व मुंह पर बिना मास्क वालों के वाहन को जब्त किया जा रहा है।
कोरोना पॉजिटिव मृतक के भाइयों व एम्बुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज
दौसा . जिला मुख्यालय के नागौरी मोहल्ला निवासी तीन जनों के खिलाफ कफ्र्यू का उल्लंघन व जयपुर में कोरोना वायरस के सम्पर्क में आकर दौसावासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का नगरपरिषद की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी एम्बुलेंस चालक नाजिम खान, नासिर खान, जीमी उर्फ सरफराज खान व जाबिर उर्फ रिंकू है। रिपोर्ट में बताया कि ये लोग एम्बुलेंस में बीमारी का बहाना बना कर जयपुर चले गए और कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आए। इससे दौसावासियों के स्वास्थ्य साथ खिलवाड़ होने को लेकर चला गया। वहीं जिला मुख्यालय पर लगाए गए कफ्र्यू का उलंघन हो गया। नगरपरिषद की ओर से अधिशासी अभियंता खेमराज मीना ने रिपोर्ट दी है।
देर रात तक चलती रही कार्रवाई
जयपुर में दौसा के नागौरी मोहल्ला व हाल निवासी लूणियावास खो नागोरियान निवासी कोरोना पॉजिटिव पिंकी खान (42) की मौत हो गई थी। दौसा से उसके तीन भाई गुपचुप तरीके से एक एम्बुलेंस लेकर जयपुर गए और वापस आ गए। इस मामले की सूचना पर चिकित्सा विभाग, प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारियों की चिंता बढ़ गई। रात को ही उपखण्ड अधिकारी पुष्कर मित्तल, सीएमएचओ डॉ. पीएम वर्मा, पुलिस सीओ नरेन्द्र ईनखिया, कोतवाली थाना प्रभारी श्रीराम मीना, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. श्री प्रकाश मीना, सीनियर फिजीशियन डॉ. आरके मीना, डॉ. राजेश मीना समेत पुलिस का बड़ी संख्या में जाप्ता पहुंच गया और मृतक के परिवार में उसके तीन भाइयों, एम्बुलेंस चालक व महिलाओं समेत 9 लोगों को जिला अस्पताल ले जाकर आइसोलेट कर दिया। सीएमएचओ ने बताया कि इन लोगों के भी सैम्पल भेज दिए गए हैं। कार्रवाई सोमवार देर रात तक चलती रही।