दौसा

मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरे विद्युत निगमकर्मी

जुलूस निकाला, सौंपा ज्ञापन
2 min read
Feb 23, 2019
Power corporation descended on the road in protest against the strike
मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरे विद्युत निगमकर्मी

दौसा. राज्य मंत्री अशोक चांदना द्वारा बंूदी जिले में विद्युत निगम के अधिशाषी अभियंता के साथ मारपीट व अभद्रता करने के विरोध में जिले में विद्युत निगम कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे। जिला मुख्यालय पर निगमकर्मियों ने जुलूस निकालकर मंत्री का पुतला फुंका। कार्मिकों ने कहा कि 24 फरवरी तक मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो विद्युत आपूर्ति ठप कर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कई निगमकर्मी मौजूद थे।

बांदीकुई. बिजली निगम बांदीकुई एवं बसवा के कर्मचारियों ने खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना द्वारा अभियंताके साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार करने के विरोध में नारे लगाकर एवं हाथों तख्तियां लेकर जुलूस निकाला। उपखण्ड अधिकारी पिंकी मीणा को मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री एवं निगम प्रबंधक निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपकर मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सहायक अभियंता डीपी बड़ाया, जयसिंह, धनपाल मीणा, ओमप्रकाश गुर्जर, घनश्याम सैनी, अनिल व पवन शामिल थे। (ए.सं.)

मानपुर. विद्युत निगम अधिकारी-कर्मचारियों ने एसडीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीओ को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री से खेल मंत्री को बर्खाश्त करने की मांग की। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता विनोद बैरवा, रोशन मीना, बनवारी सांथा, दिनेश मीना, विजय शर्मा, सुरजन डोलिका सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

लालसोट. युवा व खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना द्वारा कथित रूप से जयपुर डिस्कॉम के एक्सईएन के साथ अभद्रता व मारपीट करने के विरोध में शुक्रवार को डिस्कॉम कर्मी सड़कों पर उतर आए। लालसोट में विभाग के दर्जनों कर्मचारियों ने एक आक्रोश रैली निकाल कर एसडीएम को ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई की मांग की। इससे पूर्व सहायक अभियंता कार्यालय प्रथम, द्वितीय, एक्सर्एन व प्रसारण निगम कार्यायल के दर्जनों कर्मचारी कोथून रोड़ स्थित कार्यालय से हाथों में तख्तियां ले कर राज्य मंत्री चांदना के खिलाफ नारे लगाते हुए रवाना हुए। कुछ देर कर्मचारियों की आक्रोश रैली ज्योतिबा फुले पर प्रदर्शन करने के बाद उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के लिए रवाना हो गई। जहां एसडीओ सुनील आर्य को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। (नि.प्र.)

महुवा. विद्युत निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों ने खेल मंत्री अशोक चांदना का विरोध किया। पुतले की यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। उपखंड अधिकारी योगेश डागुर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। महुवा, मंडावर व खोहरा मुल्ला जीएसएस के अधिकारी व कर्मचारी महुवा के मंडावर रोड स्थित विद्युत निगम कार्यालय पर जमा हुए।

Published on:
23 Feb 2019 11:03 am