नई दिल्ली

प्रदर्शन के बाद सुचारू की बिजली

बसवा. कस्बे के आधे क्षेत्र में तीन दिन से बिजली गुल होने के बाद शहरवासियों ने गुरुवार सुबह विद्युत निगम कार्यालय पहुुंच कर प्रदर्शन किया तब जाकर विद्युत वितरण व्यवस्था सुचारू हुई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jun 2017, 8:01 PM IST
Power of light after display
Power of light after display

बसवा. कस्बे के आधे क्षेत्र में तीन दिन से बिजली गुल होने के बाद शहरवासियों ने गुरुवार सुबह विद्युत निगम कार्यालय पहुुंच कर प्रदर्शन किया तब जाकर विद्युत वितरण व्यवस्था सुचारू हुई।

शहरवासियों ने बताया कि कस्बे में तहसील कार्यालय के आस-पास, बस स्टैण्ड, रामगुणी, भगत की ढाणी, कोठी एवं मोतीवाड़ा तिबारे पर गत तीन दिन से बिजली गुल थी। इस सम्बन्ध में निगम कार्यालय में शिकायत भी दर्ज करा दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुबह लोग निगम कार्यालय पहुंचे। जहां अधिकारियों के नहीं मिलने पर निगम के खिलाफ विरोध जताया। इस पर अभिंयताओं ने 11 बजे फाल्ट ढूंढ कर बिजली सप्लाई शुचारू कराई।

इस मौके पर मनोहर मीणा, हरि मीणा, भगवान मीणा , सुरेश मीणा, महेश मीणा,पप्पु सैनी एवं रमेश सैनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।(ए.सं)

Published on:
Also Read
View All