
लालसोट. उपखण्ड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह के आयोजन हुआ। तलावगांव के राउमावि में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि बाबूलाल लोटण, विशिष्ट अतिथि घासीलाल मीना रहे। अध्यक्षता जगदीशप्रसाद नापित ने की।
समारोह में पूर्व छात्रों व भामाशाहों को सम्मानित किया। घासीलाल मीना ने विद्यालय को 20 स्टूल टेबिल सेट, आंनदीलाल मीना ने 10 सेट, मुकेश लोटन व मीठालाल सैनी ने 5-5 सेट देने को कहा। इसके अलावा दौलतराम मीना ने विद्यालय विकास के लिए 21 हजार की राशि भी प्रदान की। समारोह मेें रमजान मोहम्मद, रामकरण मीना समेत कई जने मौजूद थे। प्रधानाचार्य नानगराम मीना ने अतिथियों का स्वागत किया। इसी तरह होदायली गांव के राउमावि मेें आयोजित समारोह के मुुख्य अतिथि शिक्षाविद् रामस्वरूप मीना रहे। अध्यक्षता गोपाल सिंह ने की। प्रधानाचार्य उत्तमचंद शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह मेें विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। समारोह मेें पूर्व विद्यार्थियों व भामाशाहों का सम्मान किया गया। रामजीलाल मीना,गोपाल मीना एवं परशुराम मीना समेत कई जने मौजूद थे।
मटलाना गांव के राउप्रावि में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। प्रधानाध्यापक जगदीश प्रसाद ने विद्यालय का प्रतिवेदन पेश किया और पूर्व छात्रों व भामाशाहों को सम्मानित भी किया गया। रतनपुरा गांव के रामावि में आयोजित समारोह में सीसीटीवी कैमरे लगाने, 50 स्टूल टेबिल देने, बरामदे का निर्माण कराने, वाटर कूलर लगाने, माईक सेट,इन्वर्टर, बैट्री व फर्श उपलब्ध कराने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया गया। राकेश मीना, कजोड़मल मीना, बिरदाराम गुर्जर एवं शंकरलाल मीना समेत कई जने भी मौजूद रहे। सलेमपुरा गांव के रामावि में आयोजित समारोह मेंं डूंगरपुर के पूर्व सरपंच मुकेश मीना ने एक माइक सेट देने की घोषणा व रघुनाथ बैरवा ने विद्यालय विकास के लिए नकद राशि प्रदान की। व्याख्याता रामजीलाल मीना समेत कई पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक रामसहाय बैरवा ने प्रतिवेदन पेश किया। हरिपुरा गांव के राउप्रावि में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि समसा के सहायक निदेशक राजीव शर्मा रहे एवं अध्यक्षता पूर्व सरपंच हजारीलाल सैनी ने की।
समारोह में पूर्व छात्रों एवं भामाशाहों का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। विद्यालय स्टाफ सहित राजूलाल सैनी, छोटेलाल सैनी गल्लूराम सैनी, मोहन जादम,चंदाराम, गोपाल सिहं समेत कई जने भी मौजूद थे।
शिक्षा से ही विकास सम्भव- बैरवा
पापड़दा. कस्बा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पापड़दा में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा) राम प्रसाद बैरवा ने कहा है कि शिक्षा से ही विकास संभव है। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक की प्रस्तुति दी। श्यालावास विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजेंद्र सिंह चौहान ने कहा है कि छात्र पढ़ाई को स्मार्ट तरीके से करते हुए नियमित रखें । स्थानीय विद्यालय के अध्यापक विनोद शर्मा ने देश भक्ति कविता दिन वो क्या थे... जब हम मिलकर देश में रहते थे ... अपनी मिट्टी की खुशबू में रहते थे। इस अवसर पर पापड़दा विद्यालय के प्रधानाचार्य रामफूल मीना, धरणवास प्रधानाचार्य ध्यान सिंह मीणा, बालिका विद्यालय पापड़दा की प्रधानाध्यापिका गीता कनखेडिय़ा महेश शर्मा, अमित मीणा, डीपी गुप्ता, रामकेश मीणा, विजयंत जौण, शिवराम मीणा व वरिष्ठ अध्यापक महेश चंद आदि मौजूद थे।