दौसा

आरएएफ जवानों ने मंदिर परिसर में लगाई झाडू

परिचय अभ्यास कार्यक्रम
2 min read
Jan 11, 2019
RAF jawans broom put in temple complex
आरएएफ जवानों ने मंदिर परिसर में लगाई झाडू

मेहंदीपुर बालाजी. केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर रेपिड एक्शन फोर्स की प्लाटून द्वारा पुलिस थानों में परिचय अभ्यास कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत बालाजी थाना क्षेत्र में परिचय अभ्यास कराया गया। प्लाटून के सहायक कमांडेट मनोज यादव के नेतृत्व में परिचय अभ्यास के तहत क्षेत्र की जनसंख्या साक्षर व निरक्षर का आंकलन, सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील जगहों का दौरा, विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा, बलवाइयों की सूची तैयार की जाएगी, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई प्राकृतिक आपदा, साम्प्रदायिक तनाव व दंगा होने की स्थिति में कारगर ढंग से तुरंत नियंत्रण किया जा सके। इस प्रकार की सभी परिस्थितियों का अध्ययन किया जाएगा। इसके साथ ही आरएएफ द्वारा क्षेत्र के राजनैतिक दलों व स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों की जानकारी कर क्षेत्र का मानचित्र बनाया जाएगा। किसी भी परिस्थिति से तत्काल सख्ती से निपटने के लिए फोर्स द्वारा ग्रामीण क्षेत्र का भी अध्ययन किया जाएगा। सहायक कमांडेट ने बताया कि फोर्स द्वारा स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, योग अभ्यास, जागरूकता व खेलकूद आदि अभियान रूप में चलाकर पुलिस बल को प्रशिक्षित किया जाता है। फोर्स के जवानों ने मानपुर पुलिस उपाधीक्षक आरके मीणा व थाना प्रभारी भगवानसिंह के साथ बालाजी मंदिर के सामने से सफाई अभियान की शुरुआत की। जवानों ने मंदिर परिसर के आसपास झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

सिकंदरा. केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार रेपिड एक्सन फोर्स के जवानों व अधिकारियों ने सिकंदरा थाने पर परिचय अभ्यास किया। थाना प्रभारी कुशालसिंह ने बताया कि आरएएफ के सहा. कमाण्डेड मनोज यादव के साथ जवानों ने थाना क्षेत्र का परिचय अभ्यास किया। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में संवेदनशील जगह बलवाईयों की सूची तैयार की। ताकि क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा या साम्प्र्रदायिक तनाव एवं दंगा होने पर अधिक कारगर ढंग से उस पर नियंत्रण किया जा सके। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों व समाजसेवी संगठनों की भी जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर दिलीपसिंह, जलसिंह बड़ोली, भूपसिंह, कमलङ्क्षसह छावड़ी, नरेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

बोर्ड परीक्षा में जनसहयोग से होंगी व्यवस्थाएं
मेहंदीपुर बालाजी. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुरा में बोर्ड परीक्षा का नवीन केंद्र बनाया गया है।
जहां स्कूल प्रबंधन के प्रयासों के बाद जनसहयोग से बोर्ड परीक्षा का आयोजन के बंदोबस्त किए गए हैं। प्रधानाध्यापिका सीमा मीना ने बताया कि बोर्ड द्वारा उदयपुरा राउमावि को बोर्ड परीक्षा के लिए केन्द्र बनाया गया है। ऐसे में पिछले दिनों केन्द्रीय राज्यमंत्री व राज्यसभा सांसद विजय गोयल के सांसद मद से तैयार हुए नवीन भवन में परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि नवीन परीक्षा केन्द्र होने के कारण पहली बार सभी व्यवस्थाओं के बंदोबस्त करने पड़ रहे हैं।
प्रधानाध्यापिका के नेतृत्व में अध्यापकों ने फर्नीचर की व्यवस्था के लिए उदयपुरा, भालपुर व बालाजी में भामाशाहो व प्रबुद्धजनों से संपर्क किया। सम्पर्क के दौरान कई लोगों ने नकद सहायता दी तथा कई ने फर्नीचर की व्यवस्था की हैं। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि जनसहयोग से बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराई जाएगी। इसके लिए व्यवस्थाओं के सभी इंतजाम कर दिए हैं।

Updated on:
11 Jan 2019 02:57 pm
Published on:
11 Jan 2019 02:57 pm