दौसा

निजीकरण के विरोध में रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन

- पूजा एक्सप्रेस पर की नारेबाजी...... dausa    
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2021, 8:39 PM IST
निजीकरण के विरोध में रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन
बांदीकुई में पूजा एक्सप्रेस पर प्रदर्शन करते रेलवे कर्मचारी।

बांदीकुई (दौसा). उत्तर-पश्चिमी रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर मजदूर संघ की तीनों शाखाओं के रेल कर्मचारियों ने बांदीकुई जंक्शन पर पूजा एक्सप्रेस ट्रेन पर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते केन्द्र सरकार ने रेलकर्मियों को जनवरी 2020 से बढा़ महंगाई भत्ता व एरियर का भुगतान नहीं किया हैं। गत वर्ष मार्च माह से अब तक रेलकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किये वगैर वॉरियर्स की तरह सेवाएं दी है, लेकिन फिर भी उनके परिवार का टीकाकरण नहीं करवाया गया हैं।
साथ ही कोरोना काल में जान गंवाने वाले कर्मचारियों और उनके परिजनों को मुआवजा देने की भी मांग उठाई। इस मौके पर रामकिशोर मीणा मंडल मंत्री यूपीआरएमएस, अनिल गौड़, राज्यपाल सिंह, सुभाष, हरिवल्लभ गुर्जर, रतिराम मीणा, लोकेश नारद, युधिष्ठिर तिवाड़ी, बनवारी लाल मीणा, फतेहसिंह, डीपी शर्मा, प्रतिक्षा उपाध्याय, सुरेंद्र शर्मा, सहित अन्य मौजूद रहे।


15 दिन में मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन
बांदीकुई. राजस्थान पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के बांदीकुई, बसवा, बैजूपाड़ा पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पंचायती राज संस्थाओं में पद स्थापित मंत्रालयिक कर्मचारियों की वाजिब मांगों के प्रति ध्यान आक र्षण कराया है।
उन्होंने बताया कि पंचायत राज संस्थाओं में पद स्थापित मंत्रालयिक संवर्ग सबसे बड़ा कार्मिक समूह है। गृह जिले में स्थानान्तरण नियमों को संशोधित किया जाए अथवा पॉलिसी तय कर इच्छुक कार्मिको का अंतर जिला स्थानान्तरण करने, वित्त विभाग द्वारा निर्धारित नॉर्मस 24 अप्रेल 2017के अनुसार अन्य 122 विभागों की तर्ज पर पंचायती राज संस्थाओं के मंत्रालयिक संवर्ग का कैडर स्ट्रेन्थ रिव्यू करने, मनरेगा से प्रतिनियुक्ति समाप्त करने, ग्रेड पे 3600 करने,मृतक आश्रित कोटे में नियुक्त कार्मिकों की टंकण परीक्षा की बाध्यता समाप्त करने आदि मांगों के निराकरण की मांग की।
उन्होने बताया कि 15दिन में मंत्रालयिक कर्मचारियों के हकों पर कोई निर्णय नहीं होने पर विभाग के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारी मनरेगा योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं के कार्यों का बहिष्कार सहित चरणबद्ध उग्र आंदोलन करेंगे।
इस मौैके पर ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब सिंह कुशवाह, महामंत्री मानसिंह गुर्जर, छोटेलाल सैनी, रिद्धी गौड़, विश्राम सिंह, कमलेश गुर्जर, नाथूलाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Updated on:
18 Jun 2021, 8:39 PM IST
Published on: