दौसा

योजनाओं का उठाएं लाभ-किरोड़ी

तहसील भवन का लोकार्पण
2 min read
Jul 07, 2018
dr kirodi lal meena
योजनाओं का उठाएं लाभ-किरोड़ी

सिकराय. राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने कहा कि आमजन को केन्द्र व राÓय सरकार द्वारा दी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। डॉ. मीना तहसील भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले सिकराय पहुंचने पर उनका गाजे-बाजे के साथ स्वागत कर मानपुर रोड से तहसील भवन तक रैली के रूप में लाया गया।

जहां डॉ. मीना, विधायक गीता वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारियों ने फीता काटकर तहसील भवन का लोकार्पण किया। उसके बाद सभा में पारिवर्तित हुई रैली में डॉ. मीना ने शनिवार को प्रधानमंत्री की सभा में जयपुर पहुंचने का न्योता दिया। विधायक गीता वर्मा व जिला कलक्टर नरेश शर्मा ने कहा कि विकास मैं धन की कमी नहीं आने दी जाएगी ।


उन्होंने भामाशाह सहित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी। समारोह में जमीन देने वाले दानदाताओं का सम्मान किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा, अमरसिंह, पूर्व प्रधान रामप्रसाद, गिरधारी, एसडीएम अशोककुमार त्यागी तहसीलदार रामकुंवार, नायब तहसीलदार प्रेमराज मीना, फूलसिह मीना, हंसराज मीना, कैलाश मीना, मुनीराम मीना, जलधारी, फतेहसिंह विष्णुदत्त सैहणा, शिवजी मीना घूमना, रमेशचन्द मीना, कमल नांदरी, दिनेश ठीकरिया धर्मी मीना, भीमसिंह घूमना आदि मौजूद थे।

चुनाव की तैयारियों पर चर्चा


सिकंदरा. दौसा से सिकराय जाते समय राÓय सभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने सिकंदरा चौराहे पर कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान सर्व कुम्हार महासभा जिलाध्यक्ष शक्तिसिंह प्रजापत, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष करणङ्क्षसह भण्डारी, सैण्ड स्टोन समिति अध्यक्ष आर. पी. सैनी, मंगलराम प्रजापति, सरपंच रेणूदेवी मीना, ऊषा मीना, भरोसीलाल गीलाड़ी, रामभरोसी, सुरेश, हरज्ञान आदि ने सांसद का स्वागत किया।

एक करोड़ से अधिक के ऋण माफी प्रमाण पत्र जारी


लालसोट. राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप खुर्रा गांव में किशोरपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के तत्वावधान में ऋण माफी शिविर लगा। मुख्य अतिथि सरपंच विजयसिंह मीना ने कहा कि सरकार की इस घोषणा से क्षेत्र केे सैकड़ों किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। शिविर में एक करोड़ चौदह लाख रुपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उप सरपंच बाबूलाल बैरवा, रामोतार शर्मा, हनुमान प्रसाद शर्मा, समिति के अध्यक्ष घासीलाल मीना, शिविर प्रभारी सतीशचंद शर्मा समेत कई जने मौजूद थे। (नि.प्र.)

Published on:
07 Jul 2018 04:19 pm