दौसा

अचानक चलती बाइक कुए में जा गिरी, देखने वालाें के खड़े हो गए रोंगटे, एक युवक की माैके पर ही माैत

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Jul 11, 2018
bike accident
अचानक चलती बाइक कुए में जा गिरी, देखने वालाें के खड़े हो गए रोंगटे

लालसोट । उपखंड के चोण्डियावास गांव के पास मंगलवार रात्रि करीब 9 बजे बाइक सवार तीन युवक एक कुए में जा गिरे। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई एवं दो युवक गंभीर घायल हो गए।

लालसोट थाना पुलिस के अनुसार, श्रीमा गांव निवासी विकास मीणा, ओम प्रकाश मीणा आैर अमराबाद गांव निवासी अंकित मीणा बाइक से लालसोट की ओर जा रहे थे। चोण्डियावास गांव के पास रोड के पास बने एक कुएं में उनकी बाइक गिर गई।

घटना के बाद मौके पर दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंची। लालसोट थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों युवकों को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक अंकित मीणा की मौत हो चुकी थी।

बाद में पुलिस ने विकास मीणा व ओमप्रकाश मीणा को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए लालसोट चिकित्सालय भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकाे जयपुर रेफर कर दिया।

Published on:
11 Jul 2018 08:56 am