दौसा

निर्दलीय प्रत्याशी ओम प्रकाश हुडला पर जानलेवा हमला, कार के शीशे फोड़े, जानें इसकी सच्चाई

महुवा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश हुड़ला की दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा कार के शीशे तोडऩे व हुड़ला के हाथ तोडऩे की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
less than 1 minute read
Dec 07, 2018
om prakash hudla

दौसा। महुवा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश हुड़ला की गुरुवार रात को गहणोली गांव में दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा कार के शीशे तोडऩे व हुड़ला के हाथ तोडऩे की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इस मामले में अभी अधिकृत तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने घटना को कोरी अफवाह बताया है।

जबकि सोशल मीडिया पर हुडला की कार के शीशे तोडऩे व उन पर हमले की सूचना व फोटो वायरल हो रही है। इस बारे में दौसा पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट का कहना है कि हुडला पर कोई हमला नहीं हुआ। यह पुरानी फोटो वायरल की जा रही है। अफवाह है। हमारी एक गाड़ी हुडला के साथ लगी हुई है। वहां से ऐसी कोई सूचना नहीं है। हुडला स्वस्थ है। इस बारे में फोन पर अभी हुडला से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है।

गौरतलब है कि राजस्थान की हॉट शीट महुवा पर बहुकोणीय मुकाबला है। इस सीट पर भाजपा से डॉ. किरोड़ी के भतीजे राजेन्द्र मीणा, कांग्रेस से अजय बोहरा व भाजपा के बागी ओमप्रकाश हुड़ला, कांग्रेस के बागी पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह निर्दलीय के रूप में तथा बसपा से विजय बोहरा ताल ठोके हुए है। सभी प्रत्याशियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झौंक रखी है।

Published on:
07 Dec 2018 01:19 pm