दौसा

Rajasthan Politics: सचिन पायलट को लेकर किरोड़ी मीना ने दिया बड़ा बयान, गहलोत पर यूं साधा निशाना

Dausa By-election 2024: किरोड़ीलाल मीना ने सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया। साथ ही पूर्व सीएम अशोक गहलोत का जिक्र भी किया। यह भी बताया कि दौसा में बीजेपी के जीतने से किनको ज्यादा फायदा होगा।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2024, 2:14 PM IST
Kirodi Lal Meena-sachin pilot-ashok gehlot

Dausa News: दौसा। राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर आगामी 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी का दौर जारी है। इसी बीच अब कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया। साथ ही पूर्व सीएम अशोक गहलोत का जिक्र भी किय

कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने मंगलवार को गुर्जर समाज के स्नेह मिलन समारोह में कहा कि सचिन पायलट दौसा में मजबूरी में प्रचार करने आएंगे, क्योंकि पूर्व सीएम अशोक गहलोत आ चुके हैं। पायलट नहीं आए तो गहलोत दिल्ली में शिकायत करेंगे। इसलिए समाज के लोग पायलट की बात सुनना, लेकिन एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल देना।

दौसा सीट बीजेपी जीती तो एक नहीं दो मंत्रियों का होगा प्रमोशन

किरोड़ी ने गुर्जर समाज से कहा कि यदि उन्होंने दौसा सीट बीजेपी को जितवा दी तो एक नहीं दो मंत्रियों का प्रमोशन होगा। मंच पर बैठे गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढम की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा साथ ही मेरा भी प्रमोशन हो जाएगा।

किरोड़ी ने बताया गहलोत-डोटासरा ने उन्हें क्यों दी खूब गाली?

इससे पहले कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने दौसा शहर के नागौरी पुलिया पर आयोजित नुक्कड़ सभा में कहा कि गत सरकार के समय उन्होंने 5 साल सड़क पर लड़ाई लड़ी, इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल में ठसक है। मीणा ने कहा कि गत दिनों दौसा में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन भराने आए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने उनको खूब गाली दी, क्योंकि उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन कर चैन से सोने नहीं दिया था।