जयपुर

शराबबंदी को लेकर निकाली रैली

शराब मुक्त अभियान के तहत युवा एवं महिलाओं ने लोटवाड़ा में विरोध-प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Apr 2017, 11:31 AM IST
Rally rally on alcoholism
Rally rally on alcoholism

लोटवाड़ा (ढिगारियाभीम). शराब मुक्त अभियान के तहत युवा एवं महिलाओं ने लोटवाड़ा में विरोध-प्रदर्शन किया। कस्बे में नारा लेखन से जुड़ी तख्तियां लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें महिलाएं 'शराब बंद करो', 'नशा छोड़ो-बोतल तोड़ो' आदि नारे लगाते हुए चल रही थी।

इस दौरान बाजार भी बंद कराकर लोगों से शराबबंदी के लिए समर्थन मांगा गया। इस मौके पर हरिमोहन, त्रिवेणीश्याम अवस्थी, मोतीलाल, कमलेश कुमार, अशोक सैनी, नवीन कुमार, सोनू, मुकेश, संजय कुमार सहित महिलाओं ने विरोध जताया।

Published on: