दौसा

संत गाडग़े की जयंती पर निकाली रैली

दिया स्वच्छता का संदेश  
2 min read
Feb 24, 2019
Rally rally on the birth anniversary of Saint Gadghe
संत गाडग़े की जयंती पर निकाली रैली

बांदीकुई. उड़ान धोबी सेवा संस्थान की ओर से स्वच्छता के जनक संत गाडग़े की जयंती पर शनिवार को स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।
रैली को अधिशासी अधिकारी शुभम गुप्ता ने झण्डी दिखाकर रवाना की। रैली में कार्यकर्ता आतंकवाद, भ्रष्टाचार, दहेज प्रथा, बाल विवाह, श्रमिक असमानता, जातिवाद, छूआछूत, नशा, कन्या भ्रूण हत्या, अशिक्षा, बेरोजगारी जैसी बुराइयों को त्यागने का संदेश देते हुए चल रहे थे।
वहीं स्वच्छता को बढ़ावा दिए जाने के लिए हाथों में तख्तियां लेकर गांधी पार्क से आगरा फाटक, स्टेशन रोड, बसवा रोड होते हुए अम्बेडकर सर्किल पहुंचे। जहां बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। रैली में धोबी समाज के बांदीकुई, लालसोट, महुवा एवं सिकराय के लोगों ने भी शिरकत की। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। जिलाध्यक्ष विनेश कुमार वर्मा ने बताया कि संत गाडग़े को स्वच्छता का प्रतीक घोषित करने, जयंती पर स्वच्छता दिवस घोषित कर अवकाश करने, राज्य के पाठयक्रमों में गाडगे की जीवनी शामिल करने, गाडग़े के नाम से योजना संचालित करने व सार्वजनिक भवन बनाने, चौराहा, चिकित्सालय एवं विद्यालय का नाम गाडगे के नाम से करने, धोबी कल्याण बोर्ड गठित करने, रेल का नामकरण गाडगे से करने एवं गाडगे के नाम से स्वच्छता एप बनाए जाने की मांग की गई। इस मौके पर बांदीकुई शाखा अध्यक्ष विजेन्द्र वर्मा, रमेशचंद, बनवारीलाल, रामलाल, अशोक कुमार, राजेश, नरेश, मनीलाल, बाबूलाल मेहरा, राजकुमार, मनोज कुमार, राहुल, दीपक, गणेश, मुकुटबिहारी, हरिकिशन, विनित, किशनलाल, बनवारीलाल मानोता, बैरवा महासभा तहसील अध्यक्ष पूरणमलवेद, बहुजन समाज तहसील अध्यक्ष रामस्वरूप बौद्ध सहित काफीसंख्या में लोग मौजूद थे। इसके बाद स्वामी मूक बधिर विद्यालय कौलाना में बनवारीलाल वर्मा ने बच्चों को फल वितरित किए। (ए.सं.)

एक शाम शहीदों के नाम कल
दौसा. श्याम लाइब्रेरी दौसा के तत्वावधान में 25 फरवरी को शाम साढ़े चार बजे से रोडवेज डिपो के सामने वीर हनुमान मंदिर प्रांगण में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि एसपी प्रहलादसिंह कृष्णिया होंगे। अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे। कार्यक्रम में वीर रस के कवि किसलय क्रांतिकारी हरिद्वार, सुरेश हिन्दुस्तानी, मुकेश मारवाड़ी झुंझुनू, कृष्णकुमार सैनी दौसा कविताएं प्रस्तुत करेंगे।

Published on:
24 Feb 2019 11:14 am