REET: Markets to remain closed in Dausa on 26th- रीट आयोजन को लेकर दौसा शांति समिति की बैठक में निर्णय
दौसा. राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर दौसा जिला मुख्यालय पर 26 सितम्बर को बाजार बंद रहेंगे। हालांकि आपातकालीन सेवाओं का संचालन जारी रहेगा। परीक्षार्थियों के लिए होटल-ढाबे व मैरिज गार्डन आदि खुले रहेंगे।
REET: Markets to remain closed in Dausa on 26th
कोतवाली पुलिस थाने में गुरुवार को उपखण्ड मजिस्ट्रेट संजय गोरा ने रीट परीक्षा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक ली। इस दौरान शहर में कानून व्यवस्थ बनाए रखने के लिए 26 सितम्बर को आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय किया गया। एसडीएम ने व्यापार संगठनों से परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क भोजन, ठहरने व पानी आदि की व्यवस्थाएं करने की अपील की। इस दौरान पुलिस वृत्ताधिकारी दीपक कुमार, कोतवाल लालसिंह सहित विभिन्न व्यापार मंडलों के सदस्य व अन्य प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
REET: Markets to remain closed in Dausa on 26th
सीसीटीसी कैमरों से होगी निगरानी
रीट के लिए भले ही 10 संवेदनशील केन्द्र बनाए गए हों, लेकिन सीसीटीवी कैमरों से सभी 107 केन्द्रों पर नजर रखी जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर रामखिलाड़ी मीना ने बताया कि पूर्व परीक्षाओं के फीडबैक के आधार पर संवेदनशील केन्द्र बनाए हैं। पूरी परीक्षा पर ही विशेष निगरानी है। मोबाइल जैमर भी लगाए जाएंगे। किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस सुरक्षा प्रबंध भी मजबूत रहेंगे। बाहर से बड़ी संख्या में आने वाले परीक्षार्थियों के मद्देनजर सारे इंतजाम हो रहे हैं। (कासं./निसं)
REET: Markets to remain closed in Dausa on 26th
दो दिन खुले रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय
लालसोट. आगामी 26 सितम्बर को आयोजित होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा(रीट) को लेकर स्थानीय प्रशासन की तैयारियों ने भी जोर पकड़ लिया है। गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी सरिता मलहोत्रा ने बताया कि तहसीलदार, नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लालसोट थानाधिकारी, स्काउड गाइड संघ के सचिव समेत सभी ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को पत्र भेज कर उनके विभाग से जुड़ी तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए है। एसडीएम ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को 25 व 26 सितम्बर को कार्यालय खुला रखने और उनके साथ सभी अधिनस्थ कार्र्मिकों की उपस्थिति के लिए भी पाबंद किया है। परीक्षा के लिए एसडीएम कार्यालय पर उपखण्ड स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जो कि 25 व 26 सितम्बर को प्रभावी रहेगा। कंट्रोल रुम का प्रभारी नायब तहसीलदार हुकमचंद शर्मा को नियुक्त किया है और उनके अलावा छह कार्मिकों को भी नियुक्त किया है। इसके अलावा शहर में 25 व 26 सितम्बर को तीन जगहों पर परीक्षा सहायता केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। ये सहायता केंद्र बस स्टैण्ड, कोथून रोड बस स्टैण्ड व मंडी तिराहे पर स्थापित होंगे, जहां सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक कार्मिक नियुक्त रहेंगे। एसडीएम ने बताया कि सहायता केंद्रों पर दो-दो स्काउट गाइड मौजूद रहेंगे। थानाधिकारी को ई रिक्शा चालकों द्वारा अधिक राशि नहीं वसूले जाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने और यातयात की उचित व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों की उचित व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा परीक्षा के दौरान कोविड गाइड लाइन की पालना कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना अधिकारी को निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने पालिका की ईओ को इंदिरा रसोई में पर्याप्त भोजन के प्रबंध करने, ड्यूटी कार्मिकों के लिए भोजन की व्यवस्था करने,परीक्षा केंद्रों के समीप रैन बसेरों मौजूद रेन बसेरों व सामुदायिक केंद्रों की साफ सफाई कराने व निजी धर्मशाला, होटल एवं रेस्टोरेंट की सूची संचालक के मोबाइल नंबर के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं एवं कोरोना महामारी से बचाव हेतु चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति किए जाने के निर्देश दिए हैं।(नि.प्र)