दौसा

प्रतिभाओं का किया सम्मान

दसवींं बोर्ड परीक्षा परिणाम के होनहार
2 min read
Jun 16, 2018
bandikui students
प्रतिभाओं का किया सम्मान

बांदीकुई. उच्च माध्यमिक अर्चना विद्या मंदिर काटरवाड़ा की छात्रा मनीषा सैनी ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 91 फीसदी अंक अर्जित कर नाम रोशन किया है। इसके अलावा उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाली छात्रा ज्योति शर्मा, आशीष शर्मा, ताराचंद शर्मा, करिश्मा शर्मा, कुम्हेर योगी, विशाल शर्मा, उमेश शर्मा व कविता शर्मा को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य महेशचंद शर्मा ने बताया कि विद्यालय के 30 छात्रों में से 27 प्रथम श्रेणी व 3 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। सरपंच सुनीता शर्मा ने उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस मौके पर व्याख्याता महेश सैनी, कमलकांत शर्मा, मीनू शर्मा, नंदसिंह राजपूत, संगीता राजावत, घनश्याम सैनी, सेड़मल महलूणी, सुरेश श्यामसिंहपुरा, बाबूलाल सैनीचेतराम शर्मा भी मौजूद थे।


गीजगढ़. कस्बे स्थित विजय आदर्श विद्या मन्दिर में सोमवार को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप् त करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। विद्यालय के निदेशक कैलाशचन्द सैनी ने बताया कि पुरुषोत्तम सैनी ने 90 प्रतिशत, राधेश्याम सैनी, राकेशकुमार, सीमा मीणा, मीनाक्षी व दुर्गालाल ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य केवलचन्द सैनी, भगवानसहाय सैनी, जमनालाल, कन्हैयालाल, राजेश, जगमोहन, मुकेश ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का स्वागत किया।

बडियाल कलां. क्षेत्र की केशव आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय धांधोलाई के छात्रों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित कर ग्रामीण क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निदेशक सुशील कुमार सैनी ने बताया कि छात्र अरविंद मीणा ने 91.33, राहुल सैनी 90, मोनू बसवाल , मदनपाल सैनी , लोकेश गुर्जर , सियाराम मीणा , अंकित सैनी , पंकज सैनी एवं रिंकू सैनी को अच्छे अंक मिलने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य सोहनलाल शर्मा सहित विद्यालय प्रशासन मौजूद था।

महुवा. कस्बे के राज इंटरनेशनल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य एनसी सन्तोष ने बताया कि मोनिका ने 93.33 प्रतिसत, भुवनेस ने 92 प्रतिसत, गौतम ने 91.17 प्रतिसत, प्रियांशु ने 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया । उन्होंने बताया कि 7 छात्रो ने 80 प्रतिशत से अधिक व 4 छात्रों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्रापत किए हंै। इस दौरान निदेशक मिश्री देवी के नेतृत्व में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का विद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।

Published on:
16 Jun 2018 09:32 am