दौसा

आगे निकलने की होड़ में रोडवेज चालक से मारपीट

सड़कों पर निजी बसों के चालकों की दादागिरी

2 min read
Mar 25, 2021
लालसोट के डिडवाना गांव में रोड के पास खड़ी रोडवेज बस।

लालसोट (दौसा) . परिवहन विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से क्षेत्र की सड़कों पर नियम कायदों को ताक में रख कर दौड़ रही निजी बसों के चालकों का हौसला इतना बढ गया है कि वे अपने स्वार्थ के खातिर यात्रियों की जान भी खतरे में डालने से परहेज नहीं करते हैं और रोडवेज कार्मिकों के साथ मारीपट की घटनाओं को भी अंजाम देने से बाज नहीं आते।
बुधवार सुबह एक निजी बस के चालक द्वारा रोडवेज बस को पीछे छोडऩे की होड़ के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। रोडवेज चालक की सजगता से बड़ा हादसा टल गया। प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए दौसा डिपो के चालक सियाराम शर्मा ने बताया कि वह सुबह साढ़े नौ बजे दौसा से लालसोट के लिए रवाना हुआ। एक निजी बस चालक लगातार साइड मारता हुआ आ रहा था। डिडवाना बाइस मील के पास निजी बस के चालक ने रोडवेज बस के आगे अपनी बस लगाकर मारपीट की एवं महिला परिचालक से अभद्र व्यवहार किया। बाइस मील से रवाना होने के कुछ ही दूरी बाद यह निजी बस के चालक ने एक साथ काफी साइड मार दी, जिसके चलते उसे रोडवेज को रोड से नीचे उतारना पड़ा और वाहन के पलटने की नौबत भी आ गई। मौके पर 108 एंबुलेंस व लालसोट थाना पुलिस भी पहुंची और चालक को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बुजुर्ग ने की जीवनलीला समाप्त
बांदीकुई (दौसा) . कोलवा थाना अन्तर्गत क्षेत्र के अरनिया गांव में देर रात मकान में फंदे पर झुलकर एक जने ने इहलीला समाप्त कर ली। पडौसीयों को जानकारी मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक सुरेशचन्द्र शर्मा (62) पुत्र रामेश्वरप्रसाद शर्मा के शव को बांदीकुई सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की तब्दीश में जुट गई है। (ग्रामीण/ए.सं.)

एक जने की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

महुवा (दौसा). कस्बे की इंदिरा रसोई योजना में खाना खाने पहुंचे एक जने की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोटूका रोड निवासी मृतक पप्पू कुमार के शव को अपने कब्जे में लिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक शराब के नशे में था। वह जब खाना खाने पहुंचा तो गिर गया। और बेहोशी की हालत में वहां काफी देर तक पड़ा रहा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Updated on:
25 Mar 2021 09:21 am
Published on:
25 Mar 2021 09:20 am
Also Read
View All