दौसा

दीपावली अवकाश जारी होने के बाद भी खुले स्कूल, नोटिस जारी

निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए निजी विद्यालय द्वारा अवकाश के दिनों में भी स्कूल खोले गए, जिसे लेकर ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए नोटिस दिए गए हैं।

less than 1 minute read
Oct 21, 2022
schoolholyday.jpg
प्रतीकात्मक तस्वीर

दौसा जिले के महुवा कस्बे में निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए निजी विद्यालय द्वारा अवकाश के दिनों में भी स्कूल खोले गए, जिसे लेकर ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए नोटिस दिए गए हैं।

19 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक अवकाश
एसीबीईओ रामगोपाल मीणा ने बताया कि आदेश के अनुसार 19 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके बावजूद महुवा शहर के अनेक विद्यालयों में विद्यालय खोलकर छात्रों को अध्ययन करवाया गया।

ये 10 विद्यालय खुले पाए गए, जवाब तलब
इसकी शिकायत को लेकर ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से एक टीम का गठन किया गया। जिसमें प्रकाश मीणा, नेतराम, अतुल राज, सलीम खान को विद्यालय निरीक्षण के लिए रवाना किया। जहां शहर की बजरंग स्कूल, गुदहनिया स्कूल, संत राजकरण स्कूल, भगवती स्कूल, बाल भगवती, रुकमणी देवी, क्रिएटिव अकेडमी सहित 10 विद्यालय खुले पाए गए, जिनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Published on:
21 Oct 2022 09:49 am