दौसा

बजरी से भरे 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

पुलिस टीम ने शहर के आगरा रोड स्थित एक धर्मकांटे एवं अन्य स्थानों से बजरी से भरे 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं।
2 min read
Jun 09, 2018
dausa sadar police
बजरी से भरे 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

दौसा. पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के निर्देश पर सीईओ दौसा जीव प्रकाश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के आगरा रोड स्थित एक धर्मकांटे एवं अन्य स्थानों से बजरी से भरे 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। सीओ ने बताया कि टीम में उनके साथ कोतवाली थाना प्रभारी अजय यादव, सदर थाना प्रभारी रामसिंह यादव समेत पुलिस जाप्ता मौजूदथा। एतिहात के तौर पर पुलिस लाइन से भी जाप्ता बुलवाया गया। खनिज विभाग की टीम को बुला कर कारवाई के निर्देश दिए हैं।


सीओ ने बताया कि पहले न्यायालय के बजरी खनन के रोक के आदेशों के बाद भी ट्रैक्टर- ट्रॉली संचालक आए दिन बजरी का खनन कर शहर में ला रहे हैं। इन्होंने शहर की गलियों की सड़कों को भी खराब कर दिया।


चोरी का आरोपित गिरफ्तार, आभूषण किए बरामद, दिन दहाड़े हुई थी वारदात


दौसा. शहर की चौधरी कॉलोनी में एक जून 2018 को दिन दहाड़े हुई चोरी का शुक्रवार को कोतवाली थाना पुलिस ने खुलासा कर एक जने को गिरफ्तार कर आभूषण एवं चांदी के बर्तन बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि 1 जून 2018 को चौधरी कॉलोनी में रूपनारायण पोषवाल के मकान में दिन दहाड़े चोरी हो गईथी। इस मामले में कोतवाल अजय यादव के नेतृत्व में टीम गठित की। थाना प्रभारी ने कॉलोनी में रहने वाले लोगों एवं वारदातों में बंद मुल्जिमों के खिलाफ जानकारी जुटाई।

इस पर पुलिस लालसोट के तलावगांव निवासी सुनील वाल्मीकि को दबोचा। उसके कब्जे से पुलिस ने आभूषण एवं चांदी की थाली बरामद कर ली। आरोपित पहले भी बंद रह चुका है। पुलिस ने बताया कि गर्मियों में लोग दिन दहाड़े मकानों में सोते रहते हैं, जबकि आरोपित कचरा एकत्रित करने के बहाने रैकी कर वारदात को अंजाम देता है। पुलिस टीम में एएसआई लल्लूराम, हैडकांस्टेबल विजयसिंह, लक्ष्मीकांत, राजेन्द्र, मोहनसिंह, जस्सोसिंह, प्यारेलाल व दशरथ सिंह मौजूद थे।


सिलिकोसिस से श्रमिक की मौत


गीजगढ़. कस्बे में सिलिकोसिस पीडि़त श्रमिक नन्दूलाल पुत्र रामफूल सैनी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि करीब एक वर्ष से वह बीमार था। उसकी मौत से परिवार पर रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया।

Published on:
09 Jun 2018 05:19 pm