दौसा

समेल गांव के पास महिला का शव मिलने से सनसनी

एमओवी टीम ने साक्ष्य जुटाए
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2021, 1:59 PM IST
समेल गांव के पास महिला का शव मिलने से सनसनी
लालसोट. समेल गांव के पास मोरेल पुलिया के नीचे कपड़े में बंधा शव और मौके पर जमा भीड़।

दौसा/लालसोट. क्षेत्र के समेल गांव के पास एनएच 11 ए मोरेल पुलिया के नीचे एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार पुलिया के नीचे कपड़े में बंधे शव को ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सीओ शंकरलाल मीना, एसएचओ राजवीर सिंह राठौड़ व लालसोट पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। जानकारी मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल भी मोके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
मौके पर पहुंची एमओवी टीम ने साक्ष्य जुटाए। बाद में शव को मोचरी पहुंचाया। थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत दो- तीन दिन पूर्व होना माना जा रहा है और इसे घटना के बाद यहां डाला गया। शिनाख्तगी के बारे में प्रयास किए जाएंगे।


अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की मौत
बांदीकुई . अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री कि तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। गोरखपुर की ओर सफर के दौरान कृपाशंकर (61) निवासी पकडिय़ार जिला देवरिया की तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। जिसकी सूचना मृतक के पुत्र दिलीप ने रेलवे कंट्रोल को दी। इस पर जीआरपी थाना पुलिस ने शव को बांदीकुई सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया।

भाजपा नेता पर हमला कर बाइक व नकदी लूटी
महुवा. मंडावर मार्ग पर स्थित बाणगंगा नदी की पुलिया पर आरोपियों ने भाजपा आईटी सेल के संयोजक नीरज मीणा को रोक कर उस पर लाठी और सरियों से जानलेवा हमला किया। इससे मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की जेब में रखी नकदी और बाइक को लेकर आरोपी फरार हो गए।
थाना अधिकारी कृष्णकुमार धनखड़ ने बताया कि इस संबंध में नीरज मीना निवासी उकरुंद ने मामला दर्ज कराया कि वह एक जन्मदिन की पार्टी में शरीक होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बाणगंगा नदी पर बाइक के साथ खड़े तीन-चार लोगों ने उसे रोका और उस पर लाठी-सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे वह बेहोश हो गया। आरोपी जेब में रखी नकदी और बाइक भी लूट
ले गए। घायल को महुवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दौसा रैफर कर दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवारी, राजेंद्र मीणा सहित कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही 3 दिन में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

Published on: