दौसा

ड्यूटी पर तैनात एसआई के साथ मारपीट

लोगों ने एएसआई पर शराब पीकर झगडऩे का लगाया आरोप
2 min read
Feb 21, 2020
ड्यूटी पर तैनात एसआई के साथ मारपीट
ड्यूटी पर तैनात एसआई के साथ मारपीट

दौसा . आगरा रोड पर बुधवार रात को कोतवाली पुलिस थाने के एक एएसआई के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसपी के निर्देश के बाद दौसा पुलिस उपाधीक्षक भी कोतवाली थाने पहुंच गए। यहां पर लोगों ने एएसआई के खिलाफ शराब पीकर झगड़ा करने का आरोप भी लगाया था। एएसआई ने करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

बुधवार रात को एएसआई राजेन्द्र सिंह को सडक़ दुघर्टना की जानकारी मिली थी। आगरा रोड पर डाक बंगले के सामने रजत मोबाइल प्वाइंट के समीप रजत का भाई ऋषभ, अवधेश खण्डेलवाल, पिता व राजू आदि ने एएसआई के साथ मारपीट कर दी। वहीं रिषभ खण्डेलवाल आदि शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मिले और आरोप लगाया कि मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे एएसआई की बाइक दो नंदी से एएसआई टकरा गई। उन्होंने एएसआई की मदद की लेकिन उसने उनसे गाली गलौज करना शुरू कर दिया। खण्डेलवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल रिकॉर्ड में एएसआई हाथापाई करता नजर आ रहा है।

गाइड के साथ मारपीट का मामला दर्ज
बांदीकुई . थानान्तर्गत पर्यटन स्थल आभानेरी में कार्यरत गाइड विजय कुमार सांवरिया ने मामला दर्ज कराया कि वह 14 फरवरी को किसी बात के टोकने पर सुखदेवसिंह ने चांदबावड़ी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की लाठी लेकर उसके साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया।

मारपीट का मामला दर्ज
मण्डावर. खेड़ली नारायणसिंह में नरेन्द्र कुमार ने टार्जन नरूका ,दिनेश कुमार एवं पंकज गुप्ता पर उसके साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष से बीना गुप्ता ने नरेन्द्र मीणा, मां हंसों देवी, रमेश प्रसाद मीणा पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

एक माह बाद भी नहीं लगा महिला का सुराग
कुण्डल. कोलवा थानान्तर्गत ग्राम पंचायत सिण्डोली के तलावडा की ढाणी से एक माह पूर्व घर से लापता हुई महिला का अब तक सुराग नहीं लग सका।
कोलवा थाना पुलिस के हैडकांस्टेबल लल्लू प्रसाद ने बताया कि हनुमान पुत्र मूलचन्द मीना निवासी तलावडा, सिण्डोली ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई।
गुमशुदगी में बताया कि 19 जनवरी 2020 को दोपहर बाद उसके छोटे भाई विनोद कुमार मीना की पत्नी मिन्टू देवी (35) घर से लापता हो गई। जो कि मंदबुद्धि है। उसको काफी दिनों तक रिश्तेदारी सहित आस-पास के गांवों में तलाश करने पर भी नहीं मिली। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर गुमशुदा की तलाश शुरू कर दी।

Published on:
21 Feb 2020 07:02 am