दौसा

दौसा के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा, गलियों में चोरी-छिपे व्यापार

शहर में वीकेण्ड कफ्र्यू का दिखा असर

2 min read
Apr 26, 2021
दौसा. सुनसान इलेक्ट्रॉनिक मार्किट।

दौसा. कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने के बाद लागू किए गए वीकेंड कफ्र्यू के दूसरे दिन रविवार को जिला मुख्यालय एवं उपखण्ड मुख्यालयों के प्रमुख बाजारों व सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि गलियों में चोरी-छिपे कई दुकानदार व्यापार करते भी नजर आए। वहीं आमजन में कफ्र्यू का असर देखा गया। वहीं राजस्थान पत्रिका में 24 अप्रेल को प्रकाशित च्शहर सुनसान, गांव- कस्बे आबाद, नहीं हो रही पालनाÓ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद गांवों में भी पुलिस प्रशासन ने सख्ती करना शुरू किया। सुबह ही गांव व कस्बों के बाजार बंद करा दिए।
जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण के जिले में तेजी से बढऩे के कारण सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक जिले में वीकेंड कफ्र्यू के दूसरे दिन रविवार को जिले में आवश्यक सेवाओं की दुकानों यानि मेडिकल के अलावा अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रखने के आदेश थे। शहरों में तो फिर भी बाजार बंद थे, लेकिन ग्रामीण कस्बों में शादियों के कारण सुबह बाजार व शाम को बाजार खुल रहे थे। पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के बाद जिले के सभी थाना प्रभारियों ने रविवार सुबह गांवों में दौरा कर दुकानें बंद कराई और व्यापारियों व लोगों को हिदायत दी कि यदि वे सरकार के आदेशों की पालना नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद रविवार को ग्रामीण कस्बों में बाजार बंद दिखाई दिए।

व्यापार दिखने पर रोक नहीं पा रहे
शादियों का सीजन होने के चलते जनअनुशासन सप्ताह या वीकेंड कफ्र्यू के बावजूद कई व्यापारी चोरी-छिपे व्यापार करने से बाज नहीं आ रहे। इसका कारण सावों की वजह से व्यापार नजर आना है। ग्राहक भी फोन कर माल देने का आग्रह करते हैं तो व्यापारी खुद को रोक नहीं पाते। कई व्यापारियों का कहना है कि सावों की भरमार को देखते हुए लाखों का माल स्टॉक कर लिया था। अब दुकानें बंद होने से व्यापार चौपट होने की नौबत आ गई है।

बार-बार गश्त
शहर में गांधी तिराहा, लालसोट रोड, आगरा रोड, जयपुर रोड, सैंथल मोड़ इलाका, खादी भण्डार रोड, मण्डी रोड, नया कटला, मानगंज आदि बाजारों में पुलिस की बार-बार गश्त होती है। अधिकारी भी इन्हीं बाजारों में राउण्ड पर निकलते हैं। ऐसे में यहां की दुकानों के आगे शटरों पर दिनभर ताले लटके मिले। वहीं गलियों में पुलिस की गाड़ी एक-दो बार ही पहुंचती है। ऐसे में दुकानदार चोरी-छिपे व्यापार कर रहे हैं। दुकानों के आगे दिनभर व्यापारी बैठे रहते हैं, ग्राहकों के आते ही शटर के अंदर या गोदामों में ले जाते हैं।

Published on:
26 Apr 2021 08:46 am
Also Read
View All