दौसा

दौसा शहर के बाजारों में सन्नाटा, सड़कें सूनी

पुलिस टीम ने की गश्त

2 min read
May 26, 2021
दौसा. फलसा वाले बालाजी के समीप कॉलोनियों में गश्त करती पुलिस।

दौसा. जिले में बुधवार दोपहर को भी लॉकडाउन के चलते सड़कें सूनी रही तथा बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि सुबह 11 बजे तक शहरों में अनुमत दुकानें खुलने से चहल-पहल बनी रही।
जिला मुख्यालय के लालसोट रोड, मण्डी रोड व पुराने शहर सहित कई हिस्सों में सुबह से ही अनुमत दुकानें खुलन व फल सब्जी के ठेले खुलने से बाजारों में रौनक दिखाई दी। मण्डी रोड व सुन्दरदास मार्ग पर अधिक भीड़ दिखाई दे रही थी। हालांकि शहर के गांधी तिराहे, पुलिस कंट्रोल रूम, सोमनाथ चौराहा, सैंथल मोड़ व पुराने सिनेमा के सामने पुलिसकर्मी दिनभर खड़े रह कर शहर में बिना काम आने वाले लोगों को रोक- टोक रहे थे। जो लोग नहीं मान रहे थे उनके खिलाफ वे कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने जिला मुख्यालय पर गश्त भी की।
वहीं ग्रामीण इलाकों में पुलिस के अधिक ध्यान नहीं देने से बाजार सुबह 6 से 11 बजे तक खुले, लेकिन भीड़ अधिक दिखाई दे रही थी। बाजारों में अनुमत हो या फिर बिना अनुमत सभी प्रकार की दुकानें खुली हुई थी।
ग्रामीण इलाकों की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कस्बों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में लोग नियमों की सही तरीके से पालना नहीं कर रहे हैं।

पीपल पूर्णिमा पर नहीं हुई पालना
जिलेभर में बुधवार को पीपल पूर्णिमा के सावे पर बड़ी संख्या में शादी समारोह थे। इनमें कार्रवाई के नाम पर प्रशासन औपचारिकता करता दिखा। प्रशासन की ओर से बीएलएओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी आदि प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना तो दे रहे थे, लेकिन सूचना में लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना का हवाला नहीं दिया जा रहा था। हालांकि ग्रामीण इलाकों में अप्रेल के महीने में हुई शादियों जितना लम्बा कार्यक्रम तो नहीं हो रहा था, लेकिन फिर भी नियमों की अवहेलना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

छह वाहन जब्त, 11 हजार का जुर्माना वसूला
नांगल राजावतान ञ्च पत्रिका. थाना पुलिस ने बुधवार को कोरोना गाइडलाइन की पालना नहीं करने पर छह वाहन जब्त किए व 70 लोगों के चालान काटे। थानाधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन की पालना नहीं करने व बिना वजह बाजार में घूमने पर 6 वाहनों को जब्त किया गया। बिना मास्क के घूम रहे 70 लोगों से करीब 11 हजार का जुर्माना वसूला।

दुकानें सील रामगढ़ पचवारा (लालसोट). रामगढ़ पचवारा राजस्व विभाग की टीम ने क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान दुकानें खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। तहसीलदार सुधारानी मीना, कनिष्ठ सहायक योगेश कुमार गुप्ता, दीपक कुमार शर्मा के दल ने बुधवार को रामगढ पचवारा, सोनड व हमीरपुरा गांवों का दौरा किया। इस दौरान खुली मिली तीन दुकानों को मौक पर ही सील किया गया और चार दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला।
सिकराय. प्रशासन ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए सिकराय कस्बे में दो दुकानों को सील किया। नायब तहसीलदार विनोद गुप्ता ने बताया कि दो व्यापारी दुकानें खोलकर कपड़े बेच रहे थे। पुलिस को देख दुकानदार ग्राहकों को दुकान के अंदर ही बंद कर फरार हो गया।

Published on:
26 May 2021 09:57 pm
Also Read
View All