दौसा

नदी के पानी से घिरा श्रीमा गांव, ग्रामीणों में दशहत

Srima village surrounded by river water: मोरेल नदी का पानी भरने से हजारों बीघा में फसल चौपट हो गई है।
2 min read
Jul 28, 2019
water in village
नदी के पानी से घिरा श्रीमा गांव, ग्रामीणों में दशहत

लालसोट. मोरेल नदी के पानी ने शनिवार को उपखण्ड के श्रीमा गांव को चारो ओर से घेर लिया। मोरेल नदी मेंं तेज बहाव के चलते नदी का पानी गांव के आस पास बड़े हिस्से में भर गया है। पुराना श्रीमा गंाव तो पूरी तरह मोरेल नदी में डूबा हुआ नजर आ रहा है। गांव केे चारों पानी ही पानी जमा होने से बाढ़ जैसे हालात नजर दिखाई देने से अब ग्रामीण भी दहशत जदां होने लगे हैं। लगातार मोरेल नदी में बढ़ रहे पानी के साथ ही श्रीमा गांव के आस पास भी पानी की मात्रा बढ़ती जा रही है।

Srima village surrounded by river water

ग्रामीणों के अनुसार गांव के खेतों में तीन से चार फीट तक मोरेल नदी का पानी भरने से हजारों बीघा में फसल चौपट हो गई है। श्रीमा गांव में नदी के पास बसे कई परिवारों के आशियाने भी डूब चुके हैं। इससे वहां बसे ग्रामीणों ने अब मुख्य गांव की ओर रुख कर लिया है। श्रीमा गांव मे विद्युत सब स्टेशन, जलदाय विभाग के पंप हाउस मोरेल नदी के पानी से पूरी तरह लबालब हो चुके हैं। गंाव से मोरेल नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब दो फीट तक पानी जमा हो गया है।

इससे ग्रामीण घुटनों तक के पानी के बीच से गुजरने पर मजबूर है। दूसरी ओर गांव के आस पास लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते ग्रामीणों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ तौर पर देखी जा रही है। ग्रामीण दिलीप जायसवाल समेत कई जनों ने बताया कि रात्रि के दौरान मोरेल नदी में पानी बढऩे की संभावना का देखते हुए ग्रामीण आशंकित है। एसडीएम सुनील आर्य ने बताया कि हालात पर पूरी निगाह रखी जा रही है, फिलहाल खतरे जैसी कोई बात नहीं है। एहतियात के तौर सभी आवश्यक प्रंबध कर लिए हैं।(नि.प्र.)

Srima village surrounded by river water

Published on:
28 Jul 2019 08:00 am