दौसा

टी-20: श्रीनगर व जयपुर ने की दूसरी जीत दर्ज

Srinagar and Jaipur registered second victory: एसबीसीसी श्रीनगर ने विशाखापट्टनम की टीम को एक तरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराया।
2 min read
Jan 12, 2020
टी-20: श्रीनगर व जयपुर ने की दूसरी जीत दर्ज
टी-20: श्रीनगर व जयपुर ने की दूसरी जीत दर्ज

लालसोट. शहर के लाल क्लब स्टेडियम पर खेली जा रही राष्ट्रीय टी -20 वारी सोलर कप क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को एसबीसीसी श्रीनगर व चार्टेड इलेवन जयपुर की टीमोंं ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर विजयी अभियान को जारी रखा। शनिवार को खेले गए पहले मैच में एसबीसीसी श्रीनगर ने विशाखापट्टनम की टीम को एक तरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराया।

Srinagar and Jaipur registered second victory

मैच में विशाखापट्टनम की टीम मात्र 16.03 ओवर में मात्र 91 रन ढेर हो गई। जवाब में खेलने उतरी श्रीनगर टीम ने मात्र 6.2 ओवरों में मात्र एक विकेट खो कर ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। श्रीनगर के गेेंदबाज अस्मत को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। दूसरे मैच में चार्टेड इलेवन जयपुर ने फें्रडस इलेवन सूरत को 4 विकेट से हरा दिया। फें्रडस इलेवन सूरत की टीम टॉस जीतने के बाद पहले खेलते हुए 13.03 ओवर में 98 रन पर ही आल आउट हो गई।

चार्टेड इलेवन जयपुर की शुरुआत बेकार रही

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चार्टेड इलेवन जयपुर की शुरुआत बेकार रही और सूरत के गेंदबाजों ने शुरुआती चार विकेट मात्र 24 रन ही आउट कर मैच में कुछ रोमांच बनाया, लेकिन इसके बाद आए आकाश बड़ाया ने 21 गेंदों पर 4 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 36 व जतिन शर्मा ने 17 गेंद पर 2 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 23 रन बनाते हुए अपनी टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी। सूरत की ओर से राहुल शर्मा ने 4 विकेट लिए।

आकाश बड़ाया को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। मैच के बाद समारोह में साहित्यकार बृजमोहन द्विवेदी, जगेन्द्रबिहारी शर्मा, निदेशक सुशील जैन व संयोजक विनीत उपाध्याय ने मैन आफ दी मैच खिलाडिय़ोंं को पुरस्कारों का वितरण किया। प्रवक्ता रोहित पंसारी ने बताया कि रविवार को फेंडस इलेवन सूरत बनाम विशाखापट्टनम व एसबीसीसी श्रीनगर बनाम चार्टेड इलेवन जयपुर की टीमों के बीच मुकाबले होंंगे।(नि.प्र.)

Srinagar and Jaipur registered second victory

Published on:
12 Jan 2020 09:06 am