दौसा

कलश यात्रा से कथा व महायज्ञ का आगाज

भागवत कथा ज्ञान यज्ञ व पंच कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ  
2 min read
Jul 21, 2018
Story of the Kalash Yatra and the introduction of Mahayagya
कलश यात्रा से कथा व महायज्ञ का आगाज

गीजगढ़. चांदपुर गांव के दादू आश्रम श्योजीदास कुटिया पर शुक्रवार से भागवत कथा ज्ञान यज्ञ व पंच कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ का आरम्भ कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा देव मन्दिर से शुरू होकर नगर परिक्रमा करते हुई कथा स्थल पहुंची। यात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश रख भजन गाती व पुरुष श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। कथावाचक सुमेर शास्त्री व यज्ञाचार्य मनोहर लाल शास्त्री ने भागवत कथा का महत्व बताया। गोपालदास स्वामी का ग्रामीणों ने सम्मान किया।

सिकराय . हींगवा में श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत पर कलश व शोभायात्रा निकाली गई। आचार्य पं. शंभूदयाल शर्मा को घोड़ी पर तो ठाकुरजी महाराज एवं श्रीमद्भागवत को पंच-पटेल सिर पर धारण कर चल रहे थे। यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाए।

कुण्डल. क्षेत्र के वैष्णो धाम कालीपहाड़ी पर हो रही श्रीमद्भागवत कथा में नरेन्द्र कृष्ण ठाकुर ने कहा कि भूखे व्यक्ति को भोजन करवाना सबसे बड़ा पुण्य है। इस मौके पर भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। संत देवदास ने बताया कि वैष्णो माता की फूल-बंगला झांकी सजाई गई।

रामकथा का समापन
महुवा . कस्बे के जानकीनाथ मंदिर पर हो रही रामकथा का समापन शुक्रवार को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने पंगत लगाकर प्रसादी पाई। कार्यक्रम में अन्तरराष्ट्रीय ब्राह्मण संस्थान के जिलाध्यक्ष दिनेश पाराशर, अजय बोहरा, महेश आचार्य, भंवरसिंह, आसिफ महुवा, निलेश बोहरा, राजेश पाखर, निशा नागर, रामकिशोर चंादेरा, रामसहाय समसपुर, प्रहलाद, महुवा नगर अध्यक्ष कमलेश, पुष्पा, विजयलक्ष्मी, रामअवतार तालचिड़ी आदि मौजूद थे।


सरस्वती प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
बांदीकुई. राजकीय उत्कृष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय मोराड़ी में शुक्रवार को मां सरस्वती प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पहले सुबह देवनारायण मंदिर प्रतापपुरा से कलश यात्रा के साथ मूर्तियों को विद्यालय लाया गया। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। भजनों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इसके बाद पूजा-अर्चना कर प्रसादी वितरण किया गया। विद्यालय में कंचनकिशोर गुर्जर के सानिध्य में पौधरोपण किया गया। प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा ने विद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। सरपंच केसरदेवी, वार्ड पंच प्रेमदेवी, कमलकिशोर गुर्जर, सुरेश गुर्जर, धारासिंह गुर्जर, मुकेश गुर्जर, हीरालाल महावर, बाबूलाल धंधेल, अशोक तिवाड़ी, ललितमोहन सैनी, बजरंगसहाय शर्मा, पीटीआई राजाराम गुर्जर, सरदारसिंह, रामहेत, गिर्राजप्रसाद अरनिया एवं दिनेश पंचोली भी मौजूद थे। (ए.सं.)

Published on:
21 Jul 2018 11:59 am