
सिकंदरा.
भारत गौरव पब्लिक स्कूल सिकंदरा में बुधवार को निदेशक कैलाशप्रसाद जांगिड़ ने वाटर कूलर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेहतर माहौल में ही अच्छी पढ़ाई संभव है। इस मौके पर प्रकाश शर्मा, पवन विजय, नाथूलाल शर्मा, बाबूलाल शर्मा आदि मौजूद थे।
किया पौधारोपण
सिकंदरा. राजकीय माध्यमिक विद्यालय शेखपुरा में सिकराय विधायक गीता वर्मा ने पौधारोपण किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि स्वच्छ जलवायु के लिए पौधे लगाना जरूरी है। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेन्द्रसिंह, सरपंच रेणूदेवी मीना, सरपंच ऊषादेवी मीना, गिर्राज डोलिका, जगदीश आदि मौजूद थे।
बादल छाए लेकिन बरसे नहीं
दौसा. उमस भरी गर्मी ने पिछले तीन-चार दिन से लोगों को पसीनों में तरबतर कर रखा है। आकाश में बादल तो छा रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। बारिश नहीं होने से खेतों में खरीफ की फसलें सूखने के कगार है, इससे किसान भी मायूस हो रहे हैं।
जिलेभर में पिछले दिनों से पड़ रही उमसभरी भीषण गर्मी के चलते पंखे - कूलर फेल हो रहे हैं। बुधवार सुबह से ही तेजधूप व उमस के कारण लोगों के शरीर में चिपचिपाहट हो रही है। उमस भरी गर्मी में दिन ही नहीं बल्कि रात को गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। कुछ देर के लिए भी बिजली गुल हो जाती है तो एक-एक पल निकलना दुभर हो जाता है। मंगलवार रात को तो कई लोगों को ठण्डे पानी से स्नान करने के बाद भी चैन नहीं मिल रहा था। लोगों का कहना था कि इस सीजन में उनको अच्छी बारिश की आस थी, लेकिन बारिश नहीं होने से गर्मी बढ़ती जा रही है।
होटल मालिक गिरफ्तार कर बाल मजदूर कराए मुक्त
दौसा. मानव तस्करी यूनिट ने बुधवार को जयपुर रोड स्थित एक होटल मालिक को गिरफ्तार कर उस पर काम कर रहे दो बाल मजदूर मुक्त करा दिया।
सदरथाना पुलिस ने बताया कि मानव तस्करी यूनिट के हैडकांस्टेबल दीपक कुमार ने मामला दर्ज कराया कि चेतन गुर्जर अपनी जयपुर रोड स्थित होटल पर बाल मजदूरों से काम करवा रहा है। इस पर पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार कर दो बाल मजदूरों को मुक्त करा दिया।