दौसा

विवाहिता ने प्रेमी संग जाने की इच्छा जताई तो टंकी पर चढ़े सास-ससुर

बैजूपाड़ा़ थाना इलाके की एक विवाहिता अपने पति व नाबालिग दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। इस पर विवाहिता के सास-ससुर दोनों बच्चों को साथ लेकर टंकी पर चढ़ गए।
less than 1 minute read
• •
May 07, 2024
Feature image

दौसा. बैजूपाड़ा़ थाना इलाके की एक विवाहिता अपने पति व नाबालिग दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। इस पर विवाहिता के सास-ससुर दोनों बच्चों को साथ लेकर टंकी पर चढ़ गए। जहां ससुर ने पुलिस पर मिलीभगत कर प्रेमी के साथ भेजने का आरोप लगाते हुए टंकी से कूदकर जान देने की धमकी दे डाली।

पुलिस के अनुसार, बैजूपाडा़ थाना क्षेत्र की एक विवाहिता अपने दो नाबालिग बच्चे व पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। इस पर विवाहिता के पति ने थाने में एक जने के खिलाफ उसकी पत्नी को भगा ले जाने का मामला दर्ज करवाया। जहां पुलिस ने रिपोर्ट के बाद प्रेमी और विवाहिता को दस्तयाब कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां विवाहिता ने प्रेमी के साथ जाने का बयान दिया। इस पर विवाहिता के सास-ससुर दोनों बच्चों को साथ लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए और ससुर टंकी से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। सूचना पर पहुंचे सीओ, तहसीलदार मौके ने समझाकर उन्हें टंकी से नीचे उतारा। विवाहिता के 11 वर्ष का बेटा और 9 वर्ष की एक बेटी है।

Updated on:
07 May 2024 11:49 am
Published on:
07 May 2024 11:04 am