
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस। फोटो: पत्रिका
दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, 25 यात्री घायल हो गए। जिनमें से 18 की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है। हादसा देर रात जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर पीपलखेड़ा गांव के कट पर हुआ। हादसे में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के मुताबिक बस जयपुर से उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद जा रही थी। इस दौरान दौसा जिले के पीपलखेड़ा गांव के कट पर बस होटल पर रुकने के लिए मुड़ रही थी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही बालाहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक हादसा इतना जबरदस्त था कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान जरीना बानो उम्र 50 निवासी फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को महुवा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने 25 घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। जहां से गंभीर हालत में 18 यात्रियों को जयपुर रेफर कर दिया।
हादसा रात करीब एक बजे हुआ, जब बस में सवार अधिकतर यात्री नींद में थे। लेकिन जैसे ही तेज धमाके की आवाज से नींद खुली तो कोई सीट से नीचे जा गिरा तो किसी के शरीर से खूब बह रहा था। हादसे के बाद यात्री बुरी तरह सहम गए और चीख पुकार मच गई। तभी मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बस से नीचे उतारा। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि बस जैसे ही होटल की घूम रही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बस को बीच में टक्कर मारी, ऐसे में बस डिवाइडर पर जाकर रूकी।
हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। ऐसे में रात के अंधेरे में वाहन चालक काफी देर तक परेशान होते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
Updated on:
10 Oct 2026 09:48 am
Published on:
10 Oct 2026 09:48 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
