दौसा

राजस्व कार्यों के लिए अब नहीं भटकेंगे ग्रामीण- परसादीलाल मीना

Tehsil office inaugurated in Rahuwas: राहुवास में तहसील कार्यालय का उद्घाटन

2 min read
Dec 17, 2019
राजस्व कार्यों के लिए अब नहीं भटकेंगे ग्रामीण- परसादीलाल मीना

राहुवास (लालसोट). राहुवास में सोमवार को उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने नवसृजित तहसील कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राहुवास को तहसील का दर्जा दिया जाना पूरे क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। क्षेत्र की 13 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्य के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नयावास व डूंगरपुर में भी 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण होगा। इसके अलावा रामगढ़ पचवारा में शीघ्र ही कन्या महाविद्यालय की स्थापना होगी।

Tehsil office inaugurated in Rahuwas

जिला कलक्टर अविचल चतर्वेदी ने कहा कि स्टाफ लगा दिया है, रामगढ़ पचवारा तहसीलदार को अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है। एक माह में तहसील कार्यालय से जुड़ी सुविधाएं ग्रामीणों को मिलने लगेंगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेशकुमार मीना, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश मिश्र, अवधेश शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।

पीसीसी सदस्य रामबिलाश खेमावास, रामगढ़ पचवारा उप सरपंच रामबिलास जांगिड़, ब्लॉक अध्यक्ष रामोतार शर्मा, सीताराम बीछ्या, कन्हैयालाल मीणा, डॉ. मोहनलाल मीना, रामनारायण मीना, हरिनारायण शर्मा, सरपंच दिनेश महावर, तहसीलदार सुधा रानी मीना, विकास अधिकारी योगेश मीना, सुरेश शर्मा, कालूराम मीना, बृजमोहन शर्मा, हरसहाय शर्मा, हरिनारायण शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, संतोष शर्मा, जगदीश शर्मा, प्रेमप्रकाश शर्मा, सावंलराम मीना समेत कई जने भी मौजूद थे। उद्योग मंत्री व कलक्टर का स्वागत करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। एनएच 11 ए राहुवास कस्बे की ओर जाने वाले मार्ग पर हो रहे गड्ढों को मोरम डलवा कर भरा गया।


एक और तहसील की मिलेगी सौगात


उद्योग मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में लालसोट क्षेत्र की जनता को एक और तहसील की सौगात मिलेगी। ऐसे में एक और तहसील मुख्यालय खुलने से लालसोट क्षेत्र में चार तहसील मुख्यालय हो जाएंगे।


भूमिदान करने वालों का सम्मान


तहसील कार्यालय भवन के लिए तीन बीघा आठ बिस्वा भूमि का दान करने वाले घासी पटेल, गोपाल मीना, प्रभातीलाल मीना, मूलचंद मीना एवं हरचंदा मीना का सम्मान किया गया।



ऐसा होगा राहुवास तहसील का स्वरूप


राहुवास तहसील क्षेत्र में 11 पटवार मंडल, 13 ग्राम पंचायत व 66 राजस्व गांव शामिल होंगे। तहसीलदार सुधा रानी मीना ने बताया कि तहसील क्षेत्र में राहुवास, नयावास, पालुंदा, डोब, कोलीवाड़ा, सलेमपुरा,डूंगरपुर ढोलवास, कल्लावास, गोपालपुरा व कालूवास पटवार मंडलों के कुल 66 राजस्व गांव शामिल होगा। (नि.प्र.)

Tehsil office inaugurated in Rahuwas

Published on:
17 Dec 2019 09:39 am
Also Read
View All