दौसा

तापमान का पारा गिरा, पाले से रबी की फसलों को नुकसान

Temperature drops to mercury, frost damages rabi crops: ओस की बूंदे फसलों के पत्तों, पाइपों एवं मकानों पर बर्फ के रूप में जम गई।
2 min read
Jan 11, 2020
तापमान का पारा गिरा, पाले से रबी की फसलों को नुकसान
तापमान का पारा गिरा, पाले से रबी की फसलों को नुकसान

दौसा. जिलेभर में तड़के तापमान में एक डिग्री गिरावट आने से तापमान का पारा लुड़क कर 3 डिग्री पर आ टिका। रात को ओस की बूंदे फसलों के पत्तों, पाइपों एवं मकानों पर बर्फ के रूप में जम गई। पाला पडऩे से रबी की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

Temperature drops to mercury, frost damages rabi crops


जिलेभर में गुरुवार रात व शुक्रवार सुबह कड़ाके की सर्दी से लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। रात को पड़े पाले से सरसों, चने एवं सब्जियों में काफी नुकसान हुआ। सर्दी बढऩे से स्कूल जाने वाले बालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह लोगों को जगह- जगह अलाव जला कर तापते देखा गया। हालांकि दिन के समय अ'छी धूप खिल रही है, लेकिन रात के समय व सुबह - शाम कड़ाके की सर्दी से लोगों को परेशानी हो रही है।

Temperature drops to mercury, frost damages rabi crops

सरसों एवं सब्जी की फसल को होने लगा नुकसान


बांदीकुई. क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी पडऩे से शुक्रवार सुबह कईस्थानों पर पाला गिरा। खेतों में सिंचाई के लिए लगे पाइप, सब्जी के पौधों, घास एवं घरों के आंगन में खुले में खड़ी चौपहिया वाहनों की छतों पर बर्फ तक जम गई। पाला से फसल खराबे को लेकर किसान चिंतित नजर आने लगे हैं। किसानों ने बताया कि दिन में तेज धूप पडऩे व हवा नहीं चलने से पाला गिरने का अंदेशा बढ़ गया है। यदि यह पाला दो तीन दिन लगातार गिरा तो खासा नुकसान होगा। हालांकि कृषि विभाग का कहना है कि पाला गिरने से सरसों का दाना पिचककर खत्म हो जाएगा। टमाटर के पौधे झुलस गए। पाले से गोभी व मटर की फसल को भी खासा नुकसान हुआ है।

रात के समय कड़ाके की सर्दीपडऩे से किसानों का फसलों की सिंचाई करना मुश्किल हो रहा है। सहायक कृषि अधिकारी बनवारीलाल शर्मा ने बताया कि पाले से बचाव के लिए गंधक के तेजाब का छिड़काव करें और किसान खेत में घास जलाकर धुंआ करें। कड़ाके की सर्दी के चलते स्कूली छात्र टोपा ओढ़कर व गर्म कपड़ों में ठिठुरते हुए जाते दिखाई दिए। व्यापारी भी दुकानों के आगे अलाव जलाकर तापते दिखाई दिए। लोग देर सुबह तक घरों में दुबके रहे और शाम को भी जल्दी ही चले गए। (ग्रामीण)

Temperature drops to mercury, frost damages rabi crops

Published on:
11 Jan 2020 08:41 am