आजमगढ़

पेयजल संकट से त्रस्त महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा, किया हाइवे जाम

शहर के वार्ड 12 स्थित हनुमान वाटिका कॉलोनी में पिछले एक माह से जारी पेयजल संकट, नाराज महिलाएं हाथों मेंं खाली मटके लेकर हाइवे पहुंची।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2017, 8:46 PM IST
The anger of the women suffering from drinking water crisis broke out, did the highway jam
The anger of the women suffering from drinking water crisis broke out, did the highway jam

लालसोट. शहर के वार्ड बारह स्थित हनुमान वाटिका कॉलोनी में पिछले एक माह से जारी पेयजल संकट से त्रस्त महिलाओं का गुस्सा शुक्रवार दोपहर फूट पड़ा। दर्जनों महिलाओं ने शहर से गुजर रहे नेशनल हाइवे 11 बी पर करीब आधा घंटे तक जाम लगा दिया। इस दौरान महिलाओं ने रोड पर मटके फोड़ते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ पालिका चैयरमैन व वार्ड पार्षद के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए।

शहर के वार्ड 12 स्थित हनुमान वाटिका कॉलोनी में पिछले एक माह से जारी पेयजल संकट से त्रस्त महिलाओं द्वारा प्रशासन व संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं।इसके बाद भी कॉलोनी में नियमित पेयजल आपूर्ति नही होने से नाराज महिलाएं हाथों मेंं खाली मटके लेकर हाइवे पहुंची।

वहां महिलाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए रोड पर मटकों को फोड़ते हुए विरोध जताया। महिलाओं का कहना था कि उनकी कॉलोनी में पिछले एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से दर्जनों परिवारों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

इस बारे में उपखण्ड अधिकारी, पालिका अध्यक्ष व जलदाय विभाग के अभियंता को भी ज्ञापन दे चुकी है। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से सड़कों पर उतरी है। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई।

मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंंचे लालसोट सीओ मोहनलाल व पुलिस जाप्ता भी मौके पर पहुंचा। उन्होंने जाम खुलवाने के लिए महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं मौके पर जलदाय विभाग के अभियंताओं को बुलाने की मांग पर अड़ी रही।

महिलाओं के रोष को देखते हुए स्वयं सीओ ने भी कनिष्ठ अभियंता से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने ने भी फोन रिसीव नहीं किया। बाद में सीओ ने दोबारा महिलाओं को शांत करते हुए कहा कि वे पुलिसकर्मियों को उनके साथ जलदाय विभाग के कार्यालय पर भेज रहे हैं।

वे कार्यालय पहुंचकर संंबंधित विभाग के अभियंताओं को समस्या के बारे में बताए।उनकी समस्या का उचित हल नही निकला तो वे उपखण्ड अधिकारी से भी बात कर मामले की जानकारी दें।इसके बाद महिलाओं ने रोड से जाम हटा दिया।

नई लाइन डालने का दिया भरोसा

हाइवे से जाम हटाने के बाद महिलाओं ने डिडवाना रीको एरिया स्थित जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचकर अभियंताओं को खरी-खोटी सुनाई। इस पर सहायक अभियंता विजेन्द्र मीना ने महिलाओं को भरोसा दिया कि हनुमान वाटिका में नियमित पेयजल आपूर्ति के लिए डेढ़ माह में नई पाइप लाइन डाल दी जाएगी और फिलहाल लाइन पर लगे वॉल्व को हटाया जाएगा।इससे कॉलोनी में नियमित पेयजल आपूर्ति हो सकेगी। (नि.प्र.)

Published on:
Also Read
View All
आवारा पशुओं को मारकर बेचते थे मांस, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो सगे भाइयों को पकड़ा, एक के पैर में मारी गोली

बनना चाहता था फौजी लेकिन बन गया अपराधी, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में मारी गोली, मुकदमे में सुलह नहीं करने पर किया था जानलेवा हमला

‘मालदार’ लोगों के घर में करते थे चोरी, आजमगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ में दो को मारी गोली, दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे

चोरबागान पंडाल की घटना पर ओपी राजभर ने जताया दुख, बोले- भगदड़ के कारणों की होगी जांच

सरकारी योजनाओं का झांसा देकर करता था लूट, आजमगढ़ पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा, आरोपी की लूटेरी बहन पहले ही हो चुकी है अरेस्ट