
मेहंदीपुर बालाजी. पुलिस थाने में ठीकरिया निवासी एक जने ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शराब ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार ठीकरिया निवासी सीएल मीणा ने शिकायत दी है कि वह शराब मुक्त अभियान संचालित कर रहा है।
इसके तहत गत दिनों गुर्जर सीमला गांव में शराब की दुकान नहीं खुलने देने से आहत होकर शराब ठेकेदार ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव डूडी का कहना है कि ठेका संचालक के खिलाफ शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
इधर, शराब मुक्त अभियान के प्रदेशाध्यक्ष को धमकी देने के मामले में मीना सीमला सरपंच मौसम मीना के नेतृत्व में ग्रामीण मीन भगवान मंदिर पर जुटे तथा शराब मुक्त अभियान की मुहिम का समर्थन किया।
ग्रामीणों ने मानपुर वृत्ताधिकारी पीसी विश्नोई को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग भी की। इस दौरान राजराम मीना, मेघराम करोडी, विजेन्द्र मीना, बलजीत, रमन सीमला, सुशीला, मीरा, कमला, सुरेश, मलकेश, जीतू मीना आदि लोग मौजूद थे।