दौसा

एक घंटे की बारिश से शहर हुआ जलमग्न

The Bandikui city became submerged due to one hour of rain-पानी निकास व्यवस्था की खुली पोल

2 min read
Aug 19, 2020
एक घंटे की बारिश से शहर हुआ जलमग्न

बांदीकुई. शहर सहित उपखण्ड क्षेत्र में बुधवार को करीब एक घण्टे से अधिक जोरदार बारिश हुई। इससे शहर के प्रमुख मार्गों पर पानी भराव हो गया। इसके चलते आवागमन अवरुद्ध हो गया। नगरपालिका प्रशासन की पानी निकास को लेकर की गई व्यवस्था की पोल खुल गई। जल संसाधन विभाग के अनुसार 33 एमएम बारिश दर्ज की गई।

The Bandikui city became submerged due to one hour of rain


जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे बारिश का दौरान शुरू हुआ। करीब एक घण्टे तक झमाझम बारिश हुई। इसके चलते सिकंदरा रोड, बसवा रोड, बडिय़ाल रोड मुख्य मार्ग एवं कॉलोनियों में घुटनों तक पानी भराव हो गया। बसवा रोड पर तो स्थिति ये हो गई कि कई दुपहिया वाहन पानी भर जाने से बंद हो गए तो कई लोग फिसलकर गिरकर चोटिल हो गए। ऐसे में लोग पालिका प्रशासन को कोसते दिखाई दिए।


खास बात यह है कि शहर का विकास कराने वाली नगरपालिका परिसर, एसडीएम कार्यालय, पंचायत समिति परिसर में तक पानी भराव हो गया। कई जगह दुकान व मकानों में पानी भराव होने से लोग बाल्टियों से पानी बाहर निकालते दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि शहर में पानी निकास की समस्या लोगों के लिए नासूर बनी हुई है। पालिका प्रशासन ने भी नाली एवं सडक़ों के निर्माण पर करीब 20 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, लेकिन पानी निकास की समस्या जस की तसब बनी हुई है। शहर के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी समाधान नहीं कर पा रहे। ऐसे में लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। (प.सं.)

The Bandikui city became submerged due to one hour of rain

रिमझिम से मौसम सुहाना, बांधों में पानी की आवक जारी


दौसा. जिला मुख्यालय पर बुधवार दोपहर रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार था, लेकिन रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं शाम के समय मौसम सुहाना हो गया। इधर, जल संसाधन विभाग के अनुसार जिले में अब तक 348 एमएम बारिश हो चुकी है। यह मानसून सीजन में होने वाली कुल बारिश का 56.85 प्रतिशत है। वहीं जिले के सैंथल सागर व मोरेल बांध में बुधवार सुबह आठ बजे तक 13.9 फीट पानी भर चुका था। इसके अलावा सिनोली में 5.1, झिलमिली 3.8, गेटोलाव 2.8, चांदराना 5, सिंथोली 4.6, माधोसागर बांध में 5.5 फीट पानी भर चुका है। वहीं पंचायतराज के बांध रामपुरा में 4.7, हरिपुरा व महेश्वरा में 1.5, भांकरी 4.6, नामोलाव 2.7 व उपरेड़ा 1.9 फीट पानी भरा है।

The Bandikui city became submerged due to one hour of rain

Published on:
19 Aug 2020 07:15 pm
Also Read
View All