दौसा

भोर के साथ ही वो काटा-वो मारा का गूंजने लगा शोर

The celebration of Makar Sankranti festival: मकर संक्रांति पर्व का उल्लास
2 min read
Jan 14, 2020
भोर के साथ ही वो काटा-वो मारा का गूंजने लगा शोर
भोर के साथ ही वो काटा-वो मारा का गूंजने लगा शोर

दौसा. जिले में मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग लोग गायों को चारा खिलाने पहुंचे तो निर्धन व असहाय व्यक्तियों को वस्त्र इत्यादि भेंट कर दान पुण्य की परम्परा शुरू की गई। कुछ लोगों ने सरोवरों व प्राचीन जलस्रोतों पर जाकर स्नान किया। मकर संक्रांति के चलते पतंग की दुकानों पर युवाओं व ब'चों की भीड़ नजर आई। उन्होंने पतंग-मांझे की जमकर खरीदारी की। घरों की छतों पर भी वो-काटा-वो मारा की गूंज भोर की पहली किरण के साथ ही सुनाई दी।

The celebration of Makar Sankranti festival

पर्व के चलते फीणी की भी खूब बिक्री हुई। इस बार मंगलवार व बुधवार दोनों दिन मकर संक्रांति मनाई जा रही है। घरों में भी विभिन्न तरह के व्यंजन बनाए जाएंगे। पंजाबी समाज की ओर से सोमवार को लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों के बाहर अलाव जलाकर कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रसादी का वितरण भी किया गया।

राहुवास. मकर संक्रांति पर्व के चलते पतंग की दुकानों पर ब"ाों की भीड़ रही। लोगों ने फीणी सहित अन्य खाद्य सामग्री खरीदी। मंगलवार को हरा चारा खिलाकर दान पुण्य किया।

दौसा. अग्रवाल महिला मंडल इकाई दौसा की ओर से कलक्ट्रेट में संचालित योजना परवाह के अंतर्गत पचास उनी वस्त्र काउंटर पर एसडीओ पुष्करदत्त मित्तल की मौजूदगी में दिए गए। महिला मंडल अध्यक्ष मीनू मित्तल ने बताया कि इस दौरान सरोज गर्ग, विनीता मित्तल, आशा देवी, मिथलेश गर्ग, रेखा मित्तल, अनिता मंगल व अग्रवाल समाज समिति दौसा इकाई के अध्यक्ष सुनील मित्तल भी मौजूद थे।

The celebration of Makar Sankranti festival


घायल पक्षियों केे लिए लगेगा शिविर


लालसोट. मकर संक्रांति के अवसर पर डौर- मांझे से घायल पक्षियों के लिए नि:शुल्क इलाज के लिए मंगलवार को शिविर का आयोजन होगा।ं घायल पक्षियों का प्राथमिक उपचार विकास सुदामा व उनके सहयोगियों द्वारा किया जाएगा। (नि.प्र)

The celebration of Makar Sankranti festival

Updated on:
14 Jan 2020 08:46 am
Published on:
14 Jan 2020 08:46 am