दौसा

शोभायात्रा में सजीव झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र

संत दुर्बलनाथ के भक्तों का लगा तांता
2 min read
Nov 22, 2018
the-center-of-attraction-for-live-pose-in-shobhayatra
शोभायात्रा में सजीव झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र

दौसा ग्रामीण. खटीक समाज के अराध्यदेव संत दुर्बलनाथ योगेश्वर के ज्ञानोप्रकाश महोत्सव के तहत खटीकान मोहल्ला स्थित शिव मन्दिर से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान संत दुर्बलनाथ, संत शीलनाथ, संत बालकनाथ, भगवान शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण, कालका माता एवं अंगोरी बाबा की आकर्षक सजीव झांकियां आर्कषण का
केन्द्र रही।
यात्रा छोटी दौसा, पुराना बाजार, लालसोट रोड, पंचायत समिति, मानगंज, रेलवे स्टेशन, गांधी तिराहे होते हुए शिव मन्दिर पहुंची। इसमें शामिल श्रद्धालु जयघोष लगाते हुए एवं नृत्य करते हुए चल रहे थे। इससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा का जगह-जगह स्वागत द्वार लगाकर स्वागत किया गया।
सद्भाव की मिसाल
नागौरी पुलिया पर मुस्लिम समाज की ओर से शोभायात्रा में शामिल लोगों को जल एवं फल वितरण से स्वागत कर सामाजिक सद्भावना की मिसाल पेश की गई। इसके बाद आयोजित भण्डारे में सभी श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।
इस मौके पर बिहारीलाल राजोरिया, ओमप्रकाश नावरिया, डॉ. अशोक मल्होत्रा, जसवन्त बेनीवाल, अनिल सामरिया, बिन्नू सामरिया, किशनलाल बेनीवाल, गोपाललाल परेवा, मधुरमल परेवा, रामनाथ राजोरिया, सीताराम राजोरिया, लल्लाराम सामरिया, रमेशचन्द आदि मौजूद थे। इससे पहले मंगलवार शाम को संत इतवारगिरी बागरैन के सान्निध्य में भजन संध्या एवं सत्संग हुआ। इस दौरान संत छोटूनाथ थली, संत कजोडऩाथ राजगढ़, संत दयानाथ सालोली, संत हरिनाथ कलसाड़ा, संत नारायणीनाथ दिल्ली एवं संत सन्तोषीनाथ आदि मौजूद थे।

दौसा ग्रामीण. ग्राम खेड़ला खुर्द में बुधवार को तेजाजी महाराज की कलशयात्रा
निकाली गई। हिंगोटिया स्थित बालाजी मन्दिर से रवाना होकर यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए तेजाजी महाराज के पहुंची। पं.संतोष शर्मा ने यात्रा को ध्वजपूजन कर रवाना किया। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखकर गीत गाते हुए एवं पुरुष श्रद्धालु जयघोष करते हुए चल रहे थे। इसमें श्रद्धालु बैण्ड-बाजों की धुनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस दौरान भण्डारे में सभी ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर रामसिंह गुर्जर, विजयसिंह गुर्जर, रामधन गुर्जर, सांवलराम शर्मा, रामस्वरुप गुर्जर, धारासिंह, राजेश गुर्जर, अमरसिंह, अखलेश खेड़ला, लोकेश खेड़ला, भानू जौंण एवं सचिन फर्राशपुरा आदि मौजूद थे।


देेशभर से शिरकत करेंगे खटीक समाज के लोग
बांदीकुई. श्रीदुर्बलनाथ प्रचार समिति के तत्वावधान में संत दुर्बलनाथ योगेश्वर का दो दिवसीय ज्ञानोप्रकाश महोत्सव का आगाज गुरुवार सेे होगा। इसमें देेशभर से खटीक समाज के लोग शिरकत करेंगे। इसके लिए गुरूधाम को रंगबिरंगी पताकाओं से सजाया जा रहा है। वहीं समितियां गठित कर कार्यक्रम को भव्य बनाए जाने केे लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। दोपहर से ही दिल्ली, अलवर, जयपुर, राजगढ़, भांकरोटा, झोटवाड़ा, कानोता, बस्सी, जटवाड़ा, दौसा, भाण्डारेज, सिकंदरा, राजपुर, बीगोता, नाथलवाड़ा, गढ़मोरा, प्रेमपुरा बसवा, कोटखावदा, ढिगारियाभीम, लोटवाड़ा, सालोली, गीजगढ़, कालवाण, गुढ़ाकटला, बडियाल, बिंचगांव, टोडाभीम से पदयात्राओं का गुरूधाम पहुंचना शुरू हो जाएगा। जो कि देर शाम तक जारी रहेगा। शाम को सत्संग होगा। इसमें सर्वश्रेष्ठ झांकी प्रस्तुत करने वाली पदयात्रा को पुरस्कृत किया जाएगा।
वहीं खटीक समाज सेवा समिति कीर्ति नंगला बालाहेडी मोड महुआ की ओर से समाज के प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसी कड़ी में 23 नवंबर सुबह 8 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर को भण्डारा आयोजित होगा।

Published on:
22 Nov 2018 12:07 pm