दौसा

महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को पार्टी प्रमुखता से उठाएगी-अलका

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता

2 min read
Oct 16, 2020
महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को पार्टी प्रमुखता से उठाएगी-अलका

दौसा. भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद बांदीकुई से विधायक रही डॉ. अलका सिंह गुर्जर पहली बार दौसा जिले में पहुंची। इस दौरान जिले में दौसा से बांदीकुई तक उनका भव्य स्वागत किया। दौसा में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. अलका सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को पार्टी प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता के बीच विश्वास खो चुकी है।

इसका परिणाम है कि पंचायत चुनाव में भाजपा से जुड़े लोग ज्यादा जीते हैं और निकाय चुनाव में भी पार्टी की जीत होगी। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के मामले में अलका सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में एमबीसी के बैकलॉग भरने व 4 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया था, लेकिन वे भी घोषणा को पूरा नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ओबीसी कमीशन बना रखा है। ऐसे में जब ओबीसी कमीशन में यह मुद्दा पहुंचेगा तो निश्चित रूप से इसे नौवीं अनुसूची में डलवाने में मदद की जाएगी।

वहीं डॉ. अलका सिंह का दौसा शहर मे भव्य स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी अभिषेक मोदी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने माला और चुनरी ओढ़ाकर जगह-जगह स्वागत किया गया। शहर में 65 स्वागत द्वार लगाए गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रतन तिवाड़ी, अध्यक्ष विपिन जैन, जिला मीडिया प्रमुख शिव कुमार शर्मा, जिला महामंत्री राजकुमार जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष आलोक जैन, जिला मंत्री किरण डोरिया, विक्रम डोई, मनीष वेद, महेन्द्र चांदा, दीपक जोशी, जमुवारामगढ़ से शंकर धाबाई, विनोद भारद्वाज, हनुमान योगी, रामावतार गुर्जर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं भाजपा महिला मोर्चा ने जिलाध्यक्ष उर्मिला जोशी के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर व चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।

Published on:
16 Oct 2020 07:09 pm
Also Read
View All