The scent started with the withdrawal of Civic bodies lottery- नगर परिषद दौसा, नगर पालिका लालसोट व बांदीकुई के वार्डों का आरक्षण
दौसा. पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी होते ही अब जिले में नगर निकायों के चुनावों को लेकर राजनीतिक सुगबुगाहट शुरू हो गई है। मंगलवार को दौसा नगर परिषद तथा बांदीकुई व लालसोट नगर पालिका के वार्डों की आरक्षण लॉटरी जिला कलक्ट्रेट सभागार में स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार जिला कलक्टर पीयुष समारिया की अध्यक्षता में निकाली गई। लॉटरी के बाद वार्डों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई तथा दावेदारों ने हलचल भी शुरू कर दी। लॉटरी में शहरी क्षेत्र के जिन नेताओं के मनमाफिक आरक्षण हुआ, उनके चेहरे पर खुशी छा गई। वहीं जिनके वार्ड आरक्षित हो गए, उनको मायूसी हाथ लगी।
The scent started with the withdrawal of Civic bodies lottery
गौरतलब है जिले में इस बार वार्डों का पुनर्सीमांकन हुआ है। साथ ही वार्डों की संख्या भी बढ़ गई है। ऐसे में नए सिरे से लॉटरी निकाली गई। वर्ष 2011 की जनसंख्या के हिसाब से एससी व एसटी के वार्ड आरक्षित किए गए। साथ ही महिला सीट के लिए लॉटरी निकाली गई। नगर निकायों में अभी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत ही आरक्षण है। वहीं शेष रही सामान्य सीटों से ओबीसी वर्ग के लिए सीटों का आरक्षण हुआ। महिला आरक्षण का निर्णय लॉटरी से हुआ। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश मीना, एसडीओ दौसा पुष्कर मित्तल सहित कई अधिकारी व राजनीतिक दलों के पदाधिकारी तथा दावेदार मौजूद रहे।
जनगणना के आधार पर आरक्षण
वार्डों में अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग का आरक्षण जनसंख्या अधिक होने के आधार पर वार्डों में किया गया। दौसा नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड नंबर 39 में एससी की 93.76 जनसंख्या होने के कारण पहली प्राथमिकता मिली। इसी तरह टॉप 10 वार्डों को एससी में शामिल किया। वहीं एसटी वर्ग में वार्ड नंबर 54 में 55.62 प्रतिशत जनसंख्या के आधार पर पहली प्राथमिकता मिली। 5 वार्ड एसटी के लिए निर्धारित किए। शेष रहे 40 वार्डों में से 12 ओबीसी के लिए लॉटरी से आरक्षित किए।
दौसा नगर परिषद क्षेत्र के वार्डों का आरक्षण
कुल वार्ड-55
सामान्य- 7, 9, 10, 11, 14, 18, 19, 21, 22, 25, 33, 35, 38, 41, 43, 46, 47, 49 व 55
सामान्य महिला- 6, 8, 12, 16, 32, 34, 44, 45 व 50
ओबीसी- 1, 2, 13, 15, 17, 29, 30 व 40
ओबीसी महिला- 3, 20, 26, 51
एससी- 5, 23, 24, 27, 28, 37, 39
एससी महिला- 31, 36, 42
एसटी- 4, 48, 52
एसटी महिला- 53 व 54
The scent started with the withdrawal of Civic bodies lottery