20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dausa News: 20.79 करोड़ की लागत से जिले के 12 स्कूलों की बदलेगी सूरत, जानें किन स्कूलों को मिला बजट

दौसा जिले के 12 सरकारी स्कूलों में अब भवन निर्माण से लेकर स्मार्ट क्लासरूम और लैब तक की सुविधाएं विकसित होंगी। नाबार्ड की RIDF योजना के तहत 20.79 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। महुवा, लालसोट, बांदीकुई, नांगल राजावतान, रामगढ़ पचवारा और लवाण के स्कूल शामिल हैं।
2 min read
Google source verification

दौसा

image

Kamal Mishra

Sep 20, 2026

dausa News

Dausa: सांकेतिक तस्वीर (फोटो-एआई जेनरेटेड)

दौसा। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिले के विभिन्न ब्लॉकों के 12 सरकारी स्कूलों में भवन निर्माण, मरम्मत और अन्य विकास कार्यों के लिए कुल 20 करोड़ 79 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इन स्कूलों में महुवा, लालसोट, बांदीकुई, नांगल राजावतान, रामगढ़ पचवारा और लवाण ब्लॉक के विद्यालय शामिल हैं।

राजस्थान सरकार की ओर से प्रदेश के 472 सरकारी स्कूलों में नवीन भवन निर्माण और भवन मरम्मत के लिए 401 करोड़ 3 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। इसके तहत 261 प्राथमिक विद्यालयों के लिए 41 लाख रुपए, 128 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 65 लाख रुपए और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए 2 करोड़ 54 लाख रुपए प्रति विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं।

स्कूलों में ये सुविधाएं विकसित होंगी

स्वीकृत बजट से स्कूलों में भवन निर्माण और मरम्मत के साथ फर्नीचर, प्रयोगशाला उपकरण, स्मार्ट क्लासरूम, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाओं पर काम किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्राथमिकता के आधार पर विद्यालयों में नए भवन, अतिरिक्त कमरे और लैब निर्माण के साथ भवनों की मरम्मत के लिए राशि जारी की जा रही है।

नाबार्ड की RIDF योजना से होंगे काम

दौसा जिले के इन 12 स्कूलों में विकास कार्य नाबार्ड की RIDF योजना के तहत कराए जाएंगे। योजना के तहत विद्यालयों में भवन निर्माण और पुनर्निर्माण के अलावा स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशाला, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। जिले के छह ब्लॉकों के 12 विद्यालयों को इस योजना में शामिल किया गया है।

जानें किस स्कूल में कितनी राशि मिली

क्रमब्लॉकस्कूलस्वीकृत राशि
1महुवामहात्मा गांधी राजकीय स्कूल, रसीदपुर2 करोड़ 54 लाख
2महुवाराजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नायागांव65 लाख
3लालसोटराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खुर्रा2 करोड़ 54 लाख
4बांदीकुईमहात्मा गांधी राजकीय स्कूल, गदरवाड़ा ब्राह्मणान65 लाख
5बांदीकुईराजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भोजवाड़ा65 लाख
6नांगल राजावतानमहात्मा गांधी राजकीय स्कूल, सवाईपुरा2 करोड़ 54 लाख
7नांगल राजावतानमहात्मा गांधी राजकीय स्कूल, उदयपुरा2 करोड़ 54 लाख
8नांगल राजावतानराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैजवाड़ी2 करोड़ 54 लाख
9नांगल राजावतानराजकीय प्राथमिक विद्यालय, धाणी पुरोहितान41 लाख
10नांगल राजावतानमहात्मा गांधी राजकीय स्कूल, धाणी बालाजी2 करोड़ 54 लाख
11रामगढ़ पचवाराराजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बीलका65 लाख
12लवाणमहात्मा गांधी राजकीय स्कूल, मतवास2 करोड़ 54 लाख
कुल12 स्कूल20 करोड़ 79 लाख